होम / टेक / भारत में मिलेंगे सिर्फ इन कंपनियों के लैपटॉप! आपके मनपसंद ब्रैंड को कहना होगा अलविदा?

भारत में मिलेंगे सिर्फ इन कंपनियों के लैपटॉप! आपके मनपसंद ब्रैंड को कहना होगा अलविदा?

भारत सरकार द्वारा लैपटॉप के शिपमेंट की देख-रेख के लिए तैयार की जा रही नई व्यवस्था के तहत ही यह फैसला भी लिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल सितंबर में भारतीय सरकार द्वारा लैपटॉप इम्पोर्ट पर बैन लगाने की बात कही गई थी जिसके बाद ग्लोबल लैपटॉप निर्माता कंपनियों द्वारा इस कदम का काफी विरोध किया गया और सरकार द्वारा यह कदम वापस भी ले लिया गया लेकिन भारत सरकार द्वारा लैपटॉप के इम्पोर्ट्स की बेहतर देख-रेख के लिए इम्पोर्ट से संबंधित नियमों में परिवर्तन किया गया था. नए नियमों के तहत अब भारत में लगभग 110 कंपनियां ही लैपटॉप और टेबलेट इम्पोर्ट कर पाएंगी. 

कंपनियों को देनी होगी ये जानकारी
इन 110 कंपनियों में सैमसंग (Samsung), एप्पल (Apple), डेल (Dell), HP, लेनोवो (Lenovo) समेत कई प्रमुख ग्लोबल लैपटॉप निर्माता कंपनियों के नाम शामिल हैं. भारत सरकार द्वारा लैपटॉप के शिपमेंट की देख-रेख के लिए तैयार की जा रही नई व्यवस्था के तहत ही यह फैसला भी लिया गया था. आपको बता दें नई व्यवस्था के तहत कंपनियों को भारत में लैपटॉप इम्पोर्ट करने के लिए पहले लाइसेंस प्राप्त करना होगा और साथ ही कंपनियों को इम्पोर्ट किये जाने वाले लैपटॉप की संख्या और उनकी कीमत के बारे में भी जानकारी देनी होगी. इन इम्पोर्ट्स के लिए कंपनियों को अगले साल सितंबर तक का लाइसेंस दिया गया है और उसके बाद कंपनियों को एक बार फिर से लाइसेंस प्राप्त करना होगा.

क्या है लैपटॉप इम्पोर्ट की नई व्यवस्था?
पहले तो आपको यह बता दें कि नई व्यवस्था 1 नवंबर से यानी कल से लागू की गई है. नए नियमों के तहत कंपनियों को एक पोर्टल पर जाकर इम्पोर्ट की जाने वाले लैपटॉप की संख्या और उनकी कीमत रजिस्टर करनी होगी. आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा इन इम्पोर्ट्स पर बैन तो नहीं लगाया जाएगा लेकिन इन पर बहुत ही करीबी रूप से नजर रखी जायेगी. उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा पुराने नियमों में कुछ बदलाव किये गए हैं. 

किसे नहीं होगी अनुमति की जरूरत?
अब SEZ यानी विशेष इकनोमिक जोन में बनाये जाने वाले IT हार्डवेयर को DTA यानी घरेलु शुल्क क्षेत्र के तहत गिना जाएगा और इसके लिए विशेष अनुमति की जरूरत भी नहीं होगी. आपको बता दें कि भारत सरकार के आदेश पर सुरक्षा के नजरिये से इम्पोर्ट किये जाने वाले लैपटॉप के लिए निजी संस्थाओं को अनुमति नहीं लेनी होगी.
 

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Shah Rukh Khan: फिल्मों के अलावा इस तरह खूब कमाते हैं किंग खान!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

32 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

40 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago