होम / टेक / अब भारत में ही होगी Nothing Phone (3a) की मैन्युफैक्चरिंग, चेन्नई में शुरू होगा प्रोडक्शन

अब भारत में ही होगी Nothing Phone (3a) की मैन्युफैक्चरिंग, चेन्नई में शुरू होगा प्रोडक्शन

Nothing कंपनी जल्‍द ही भारत में अपनी नई सीरीज लॉन्‍च करने वाली है. कंपनी ने फ‍ोन का जो टीजर जारी क‍िया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Nothing Phone (3a) भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है. पिछले साल लॉन्च हुए Phone (2a) की तरह ही नथिंग का यह फोन भी 'मेड इन इंडिया' होगा. इस फोन का भारत में जल्द प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा. इस स्मार्टफोन को अगले महीने 4 मार्च को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा. पिछले साल नथिंग Phone (2a) की जबरदस्त बिक्री देखने को मिली थी. नथिंग का यह फोन मिड बजट प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने फोन के डिजाइन समेत कई फीचर्स आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिया है.

मेक-इन-इंडिया को बढ़ावा

नथिंग ने घोषणा की है कि इस स्मार्टफोन को चेन्नई स्थित प्लांट में बनाया जाएगा. कंपनी ने केंद्र की मोदी सरकार के 'मेक-इन-इंडिया' इनिशिएटिव के तहत अपने इस मिड बजट स्मार्टफोन का प्रोडक्शन भारत में शुरू किया है. पिछले दिनों आई काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, नथिंग भारत में तेजी से ग्रोथ करने वाला स्मार्टफोन ब्रांड है. कंपनी ने 2024 में भारतीय बाजार में 577% का ग्रोथ हासिल किया है. पिछले साल नथिंग ने Phone (2a) के अलावा Phone (2a) Plus और CMP Phone (1) लॉन्च किया था. ये तीनों ही फोन मिड और बजट प्राइस रेंज में पेश किए गए थे.

कंपनी ने खोले 7 हजार स्टोर

कंपनी ने अपने सस्ते स्मार्टफोन की वजह से ही पहली बार 1 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया है. इसके अलावा कंपनी ने भारत में अपने 5 एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर भी ओपन कर लिया है. ये सर्विस सेंटर दिल्ली, बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई में ओपन किए गए हैं. इसके अलावा कंपनी भारत में अब 7,000 स्टोर ओपन कर लिए हैं. पिछले एक साल में कंपनी ने 5,000 नए स्टोर भारत में ओपन किया है.

मिलेगा iPhone 16 वाला खास फीचर

Nothing Phone (3a) सीरीज को अगले महीने 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. नथिंग ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म करते हुए कहा है कि Phone (3a) में कैमरा के लिए फिजिकल कैप्चर बटन दिया जाएगा. कंपनी ने इस बटन की इमेज पोस्ट करते हुए लिखा है, 'योर सेकेंड मेमोरी, वन क्लिक अवे', जो दर्शता है कि फोन में एक कैप्चर बटन दिया जाएगा. कंपनी पहली बार ट्रिपल कैमरा वाला फोन लॉन्च कर सकती है. इस स्मार्टफोन में दो नहीं तीन रियर कैमरे देखने को मिल सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago