होम / टेक / अब WhatsApp पर भी मिलेगी ChatGPT की सुविधा, बस करना होगा ये काम

अब WhatsApp पर भी मिलेगी ChatGPT की सुविधा, बस करना होगा ये काम

WhatsApp य़ूजर्स अब सीधे ChatGPT के साथ प्लेटफॉर्म पर चैट कर सकते हैं. इस इंटीग्रेशन के साथ दुनियाभर के यूजर्स क्रिएटिव टास्क रिकमंडेशन और सामान्य पूछताछ के लिए ChatGPT का फायदा उठा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्या आप चैटजीपीट (ChatGPT) का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, अब व्हाट्सऐप पर भी यूजर्स को ओपनएआई (OpenAI) के चैटजीपीट (ChatGPT) का एक्सेस मिलने जा रहा है. चैटजीपीटी के साथ दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत कर सकते हैं. इस नए फीचर को एक डेडिकेटेड कॉन्टैक्ट नंबर द्वारा एक्सेस किया जाएगा. तो आइए जानते हैं, आप इसका इस्तेमाल कैसे कर पाएंगे और इसके आपको क्या बेनेफिट्स मिलेंगे?

चैटजीपीटी के एक्सेस के लिए करना होगा ये काम

व्हाट्सऐप यूजर्स प्लेटफॉर्म पर अब दुनियाभर के यूजर्स 1-800-242-8478 डायल करके ChatGPT को मैसेज भेज सकते हैं. ये अपडेट मेटा के लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में AI कैपेबिलिटीज को इंटीग्रेट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई अपडेट जारी कर रहा है. इसमें एक नया टाइपिंग इंडिकेटर भी शामिल है, जो यह पहचानना आसान बनाता है कि व्यक्तिगत और ग्रुप चैट में कौन टाइप कर रहा है. हालांकि, जो यूजर अपने स्मार्टफोन के पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए एक वॉर्निंग भी है. क्योंकि मई 2025 से वट्सऐप, 15.1 से पहले के iOS वर्जन के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देगा. ऐसे में यूजर्स को ये सलाह दी जा रही है कि वे अपने डिवाइस को अपडेट कर लें.

क्रिसमस का तोहफा

यह घोषणा ओपनएआई की ‘क्रिसमस के 12 दिन’ सीरीज का एक हिस्सा है. कंपनी ने पहले ही सोरा टेक्स्ट-टू-वीडियो प्लेटफॉर्म और 200 अमेरिकी डॉलर (जो लगभग 16,000 रुपये है) प्रति माह की कीमत पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन शुरू की है. जो कंपनी के सबसे पावरफुल AI मॉडल का एक्सेस ऑफर करता है. OpenAI ने साफ किया कि WhatsApp पर ChatGPT का इंटीग्रेशन एक एक्सपेरिमेंटल फीचर है, जिसका मतलब ये है कि इसकी फंक्शनैलिटी और एवेलिबिलिटी डेवलप हो सकती है.
 

WhatsApp पर ChatGPT कैसे करता है काम?
1. OpenAI ने इस बात को हाइलाइट किया है कि पॉपुलर टेक्स्टिंग प्लेटफॉर्म में चैटबॉट्स के इस इंटीग्रेशन का उद्देश्य चैटजीपीटी को और ज्यादा एक्सेसिबल बनाना है. खासकर उन जगहों में जहां हाई-स्पीड इंटरनेट की कमी है.

2. व्हाट्सऐप के दो बिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स अब क्रिएटिव राइटिंग, प्रोजेक्ट प्लानिंग, रिकमंडेशन्स और न्यूज, हॉबी और ट्रिविया जैसे टॉपिक्स पर बातचीत के लिए चैटजीपीटी का फायदा उठा सकते हैं.
 
3. नई सुविधा ChatGPT की पहुंच का विस्तार करने, रेवेन्यू जनरेट करने और AI ऑपरेशन्स के लिए बढ़ती कंप्यूटिंग लागतों के बीच निवेशकों की मांगों को पूरा करने के OpenAI के प्रयास का हिस्सा है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago