होम / टेक / Nothing ने सोशल मीडिया पर जारी किया टीजर, जल्द लॉन्च होंगे 4 नए CMF डिवाइस!  

Nothing ने सोशल मीडिया पर जारी किया टीजर, जल्द लॉन्च होंगे 4 नए CMF डिवाइस!  

Nothing के चार नए डिवाइसों का इंतजार काफी रोमांचक हो सकता है, और इसमें खासतौर पर CMF Phone 2 की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नथिंग (Nothing) ब्रैंड ने हाल ही में सोशल मीडिया परएक नया टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी द्वारा चार नए डिवाइस लॉन्च किए जाने का संकेत दिया गया है. इस टीजर के साथ लीक रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं, जिनसे पता चलता है कि इनमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, हियरेबल्स और नेकबैंड ईयरफोन जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हो सकते हैं. यह टीजर और लीक रिपोर्ट्स नथिंग के आगामी प्रोडक्ट्स को लेकर उपयोगकर्ताओं में उत्सुकता और उम्मीदें बढ़ा रहे हैं. तो आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.  

कंपनी द्वारा जारी टीजर का संदेश  

Nothing की तरफ से जारी किए गए नए टीजर में चार पोकेमॉन की तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिसमें बुलबासौर, जिराफरिग, हूटहूट और ग्लाइगर शामिल हैं. इन पोकेमॉन के कोडनेम से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इनमें से बुलबासौर एक बजट स्मार्टफोन का प्रतीक हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे CMF Phone 2 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, बाकी तीन कोडनेम कंपनी की स्मार्टवॉच, TWS इयरबड्स और नेकबैंड ईयरफोन हो सकते हैं. यह तरीका नथिंग ने पहले भी अपनाया था जब नथिंग फोन (1) के लॉन्च से पहले पोकेमॉन के इशारे दिए गए थे.  

CMF Phone 2 की संभावना

CMF Phone 2 के बारे में कुछ लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 7400 चिपसेट हो सकता है, जो हाल ही में Motorola Edge 60 Fusion में देखा गया था. इसके साथ ही, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एक अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर हो सकता है. स्मार्टफोन में कस्टमाइज बैक कवर और लैनयार्ड जैसे एसेसरीज भी देखने को मिल सकते हैं. लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, CMF Phone 2 में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है, जो कि इसके पहले वेरिएंट CMF Phone 1 से छोटी होगी. CMF Phone 1 में 6.67 इंच की डिस्प्ले थी.  

CMF Buds 2 Plus  

इस नए टीजर के बाद, CMF बड्स 2 प्लस का भी जिक्र किया गया है, जो पिछले महीने FCC डेटाबेस में नजर आया था. इसमें डिवाइस के डिजाइन और बैटरी के बारे में जानकारी मिली थी. यह इयरबड्स CMF बड्स प्रो 2 से काफी समान दिखाई देते हैं, लेकिन इसमें कुछ सुधार किए गए हैं. इसमें स्मार्ट डायल की सुविधा दी जाएगी, जो मूल CMF बड्स के मुकाबले बेहतर मल्टीफंक्शनैलिटी प्रदान करेगा. इयरबड्स का वजन 105 ग्राम होगा, और इसमें चार्जिंग केस के साथ 460mAh की बैटरी दी जाएगी. इसके अलावा, हर एक इयरबड में 53mAh बैटरी होगी.  

ग्राहकों को इंतजार 

नथिंग ब्रांड के टीजर और लीक रिपोर्ट्स से यह स्पष्ट होता है कि कंपनी इस बार अपनी तकनीकी क्षमताओं को और अधिक बढ़ाने के लिए काम कर रही है. कंपनी का लक्ष्य अपने प्रोडक्ट्स के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को एक नई और आकर्षक अनुभव देने का है. इन आगामी डिवाइसों का इंतजार उन ग्राहकों के लिए है जो नथिंग के डिजाइन और टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं.  

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago