होम / टेक / Nothing Phone 3a सीरीज हुई लॉन्च, कितनी है कीमत, क्या है फीचर्स? जानें सबकुछ

Nothing Phone 3a सीरीज हुई लॉन्च, कितनी है कीमत, क्या है फीचर्स? जानें सबकुछ

Nothing ने अपनी नई सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Nothing Phone 3a है. कंपनी ने इस सीरीज को बार्सिलोना में हो रहे MWC 2025 इवेंट में पेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Nothing Phone ने अपनी नई सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Nothing Phone 3a है. कंपनी ने इस सीरीज को बार्सिलोना में हो रहे MWC 2025 इवेंट में पेश किया है. इस लाइनअप में Phone 3a और Phone 3a Pro दो फोन पेश किए हैं. दोनो फोन्स की कीमत 30 हजार रुपये से कम है. इस आर्टिकल में आगे आप इन फोन्स की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी पढ़ सकते हैं.

Nothing Phone 3a स्पेसिफिकेशंस 

Nothing Phone 3a तीन कलर ऑप्शंस में आता है, जिसमें ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर शामिल हैं. फोन के बैक साइड में ग्लिफ लाइट दी गई है. स्मार्टफोन में 6.77 इंच की एमोलैड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है. फोन में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट दिया गया है और यह Nothing OS 3.1 पर आधारित एंड्रॉयड 15 पर काम करता है.  

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 MP का मेन कैमरा, 50 MP का टेलीफोटो सेंसर और 8 MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 50W चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 22,999 रुपए है. वहीं, 256GB स्टोरेज को खरीदने के लिए 24,999 रुपए खर्च करने होंगे.

Nothing Phone 3a Pro स्पेसिफिकेशंस 

Nothing Phone 3A Pro की बात करें तो इसमें 6.77 इंच की एमोलैड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. डिवाइस पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है. फोन में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट दिया गया है.

यह फोन ट्रिपल कैमरा के साथ आता है, जिसमें 50 MP का टेलीफोटो सेंसर और 8 MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस हैंडसेट में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 50W चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है. 8GB+256GB मॉडल के लिए 31,999 रुपये देने होंगे. वहीं, इसके 12GB+256GB मॉडल की प्राइस 31,999 रुपये है. यह ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में आएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago