होम / टेक / Redmi Note 14 Series की ग्रैंड एंट्री, दमदार बैटरी, धांसू फीचर्स के साथ इतनी है कीमत

Redmi Note 14 Series की ग्रैंड एंट्री, दमदार बैटरी, धांसू फीचर्स के साथ इतनी है कीमत

फर्स्ट सेल 13 दिसंबर को शुरू होगी, इन सभी स्मार्टफोंस को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चीन की बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 14 सीरीज को आज लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध कराया है. वहीं इस स्मार्टफोन का लुक भी काफी यूनिक और स्टाइलिश है जो लोगों को आकर्षित कर सकता है. आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से.

Redmi Note 14 5G के स्पेसिफिकेशन और कीमत

Redmi Note 14 5G में एक पंच-होल कटआउट के साथ फ्लैट किनारे और पतले बेज़ेल्स दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, आईआर ब्लास्टर, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल जैसे फीचर्स देखने को मिल जाएंगे. रेडमी नोट 14 5जी सीरीज को HyperOS के साथ लॉन्च किया गया है. रेडमी नोट 14 5जी स्मार्टफोन 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं. Redmi Note 14 5G के 6GB/128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये, 8GB/128GB मॉडल की कीमत ₹18999 रुपये और 8GB/256GB मॉडल की कीमत ₹20,999 रुपये रखी है.

Redmi Note 14 Pro 5G

Redmi Note 14 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है. मिड-रेंज डिवाइस में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट की पावर मिलती है. यह स्मार्टफोन 50MP+8MP+2MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं. रेडमी नोट 14 प्रो 5जी 8GB/128GB की कीमत 23,999 रुपये है. वहीं, 8GB/256GB की कीमत 25,999 रुपये है. इस फोन की पहली 13 दिसंबर को होगी.

Redmi Note 14 Pro+ 5G

रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में फर्स्ट डुअल साइड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. इसमें IP66+ IP68+ IP69 सर्टिफिकेशन दिया गया है. इसमें 20 MP का सेल्फी कैमरा, 50 MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. Redmi Note 14 Pro+ 5G में नए SuperAi फीचर मिलेंगे. ये फोन तीन कलर में उपलब्ध होगा. इस डिवाइस में 6200 mAh की सबसे पॉवरफुल बैटरी दी गई है. रेडमी नोट 14 प्रो प्लस 5जी 8GB/128GB की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं, 8GB/256GB की कीमत 31,999 रुपये है. इसके अलावा, 12GB/512GB की कीमत 34,999 रुपये है. Redmi Note 14 5G सीरीज फोन्स की पहली सेल 13 दिसंबर को शुरू होगी. इस फोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

2 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

2 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

5 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

3 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

5 hours ago