होम / टेक / ₹47,000 करोड़ की नई योजना: सिंधिया के नेतृत्व में बदलेगी BSNL की तस्वीर

₹47,000 करोड़ की नई योजना: सिंधिया के नेतृत्व में बदलेगी BSNL की तस्वीर

सरकार के हालिया निवेश और रणनीतिक दृष्टिकोण से यह स्पष्ट है कि BSNL को एक बार फिर से देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियों की कतार में लाने की कोशिश की जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक बार फिर पुनर्जीवित होने की राह पर है. केंद्र सरकार ने कंपनी के नेटवर्क को सशक्त बनाने और प्रतिस्पर्धी बाजार में उसकी स्थिति मजबूत करने के लिए ₹47,000 करोड़ की नई योजना का ऐलान किया है. इस योजना के जरिए BSNL को तकनीकी रूप से उन्नत बनाने और कस्टमर सेवाओं में सुधार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.यह जानकारी दूरसंचार विभाग ने गुरुवार को अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझ की है.

BSNL को बनाएंगे डिजिटल भारत की रीढ़

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हवाले से विभाग ने कहा,  “BSNL भारत के डिजिटल भविष्य को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. पिछले साल रिकॉर्ड ₹25,000 करोड़ के निवेश के बाद अब ₹47,000 करोड़ की नई योजना इसे और गति देगी.

इससे पहले BSNL ने 4G नेटवर्क के विस्तार में बड़ा निवेश किया था, जिसमें TCS और C-DoT की प्रमुख भूमिका रही थी. अब सरकार का लक्ष्य है कि BSNL न सिर्फ अपनी मोबाइल सेवाओं को मजबूत करे, बल्कि 5G और फाइबर-नेटवर्क के मोर्चे पर भी मजबूती से खड़ा हो.

नेटवर्क और सेवाओं में आएगा व्यापक सुधार

सरकार की यह योजना BSNL के नेटवर्क को अपग्रेड करने, देशभर में कवरेज बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर केंद्रित है. इस निवेश से कंपनी को नए मोबाइल टॉवर्स, आधुनिक टेलीकॉम उपकरण और उच्च गुणवत्ता वाली फाइबर सेवाओं के लिए संसाधन मिलेंगे.

2026 तक मोबाइल सेवा कारोबार में 50% बढ़ोतरी का लक्ष्य

सिंधिया ने BSNL के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करते हुए कहा है कि अगले एक साल में मोबाइल सेवा कारोबार में 50% वृद्धि की जाए. हाल ही में उन्होंने BSNL के विभिन्न सर्किल हेड्स के साथ समीक्षा बैठक कर यह निर्देश दिया कि एंटरप्राइज बिजनेस में 25-30% और फिक्स्ड लाइन बिजनेस में 15-20% की ग्रोथ सुनिश्चित की जाए.

ARPU में बढ़ोतरी पर जोर, ग्राहक संतुष्टि होगी प्राथमिकता

दूरसंचार मंत्री ने BSNL को ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने और ARPU (प्रति ग्राहक औसत राजस्व) में सुधार करने पर विशेष ध्यान देने को कहा है. वर्तमान में BSNL का ARPU 40 रुपये से 175 रुपये के बीच है, जबकि रिलायंस जियो और एयरटेल जैसे निजी ऑपरेटरों का ARPU क्रमशः 208 और 250 रुपये है. ऐसे में BSNL को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने के लिए कंपनी को अपने ग्राहक अनुभव और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago