होम / टेक / Apple IPhone 16: नए IPhone में आपको मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स!

Apple iPhone 16: नए iPhone में आपको मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स!

जून या फिर जुलाई तक Apple द्वारा फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone के लेटेस्ट मॉडल, iPhone 16 से पर्दा उठाया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एप्पल (Apple) दुनिया की उन चंद कंपनियों में शामिल है जिसकी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone इतनी ज्यादा प्रसिद्ध है कि हर साल लोग इस सीरीज के अगले स्मार्टफोन का बेसब्री से इन्तजार करते हैं. जहां पिछले साल iPhone 15 को लॉन्च किया गया था वहीं अब इस साल iPhone 16 के लॉन्च और इसके अनुमानित फीचर्स ने मार्केट में काफी हलचल मचा दी है.

Apple iPhone 16
माना जा रहा है कि इस साल जून या फिर जुलाई तक एप्पल (Apple) द्वारा फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone के लेटेस्ट मॉडल, iPhone 16 से पर्दा उठाया जा सकता है. साथ ही खबर ये भी आ रही है कि इस नए मॉडल में काफी सारे नए फीचर्स और सुधार भी देखने को मिलेंगे. हाल ही में ऐसी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें एप्पल के इस नए फ्लैगशिप डिवाइस के कुछ फीचर्स और इसमें किये जाने वाले सुधारों के बारे में बात की गई है. माना जा रहा है कि iPhone 16 और iPhone 16 प्लस (iPhone 16 Plus) में आपको A18 प्रोसेसर देखने को मिलेगा और ऐसा पहली बार होगा जब किसी iPhone के बेस मॉडल में आपको 3nm वाला ताकतवर प्रोसेसर देखने को मिलेगा. 

iPhone 16 Pro होगा और ज्यादा प्रो
iPhone 16 में आपको 8GB रैम मिलेगी और यह भीई एक ज्यादा बेहतर फीचर है जो iPhone 16 में आपको देखने को मिलेगा. आपको बता दें कि फिलहाल iPhone 15 और iPhone 15 प्लस (iPhone 15 Plus) में आपको 6GB की रैम ही मिलती है. इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि iPhone 16 का प्रो वर्जन (iPhone 16 Pro) और भी जबरदस्त होगा क्योंकि इस वर्जन में आपको A18 Pro प्रोसेसर देखने को मिलेगा जिससे इस डिवाइस की क्षमता में और भी वृद्धि हो जायेगी. 

Apple के डिवाइस और प्रो मॉडेम
एप्प्ल (Apple) के लिए ध्यान देने योग्य एक अन्य प्रमुख क्षेत्र कनेक्टिविटी है और iPhone 16 एवं iPhone 16 प्लस में क्वालकॉम X70 मॉडेम देखने को मिलेगा जबकि डिवाइस के प्रो वर्जन में आपको क्वालकॉम X75 मॉडेम देखने को मिलेगा. इसके साथ ही इन डिवाइसों में वाई-फाई 6E का सपोर्ट भी दिया जायेगा जिससे इन डिवाइसों में आपको बेहतर स्पीड, कम लेटेंसी और नेटवर्क की परफॉरमेंस में भी सुधार देखने को मिलेगा. 
 

यह भी पढ़ें: आज ये शेयर कर सकते हैं इन्वेस्टर्स का मंगल, मिल रहे हैं तेजी के संकेत!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago