होम / टेक / WhatsApp पर आया नया फीचर, अब सीधे डॉक्यूमेंट को कर पाएंगे स्कैन और शेयर

WhatsApp पर आया नया फीचर, अब सीधे डॉक्यूमेंट को कर पाएंगे स्कैन और शेयर

WhatsApp एक नया फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही डॉक्यूमेंट स्कैन कर सकेंगे. इस फीचर से यूजर्स को किसी अन्य ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) यूजर्स के लिए एक अच्छी और काम की खबर है. दरअसल, पॉप्युलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए साल पर एक नया फीचर लाने जा रहा है, जिससे यूजर्स को काफी आसानी होने जा रही है. व्हाट्सऐप के इस नए फीचर की मदद से यूजर्स सीधे ऐप से किसी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके उसे किसी दूसरे के साथ साझा कर पाएंगे. हालांकि यह फीचर अभी टेस्टिंग और डेवलपमेंट फेज में है, लेकिन यह आईफोन यूजर्स के लिए आ गया है और जल्द ही इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी लाया जाएगा. इस फीचर के आने से यूजर्स डॉक्यूमेंट को आसानी से स्कैन करके सीधे व्हाट्सऐप पर शेयर कर सकेंगे, तो आइए आपको इस फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं?

आईफोन यूजर्स के लिए आ गया नया फीचर

यह फीचर मौजूदा वक्त में आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिसे आने वाले दिनों में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सऐप का नया फीचर खासतौर पर आईफोन यूजर के लिए होगा. इस फीचर की मदद से किसी डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के लिए दूसरे किसी ऐप पर नहीं जाना होगा. मोबाइल यूजर्स व्हाट्सऐप से डॉक्यूमेंट स्कैन कर पाएंगे. साथ ही उसे ऐप से सीधे शेयर कर पाएंगे. यह फीचर आईओएस यूजर्स के लिए लेटेस्ट वर्जन अपडेट में उपलब्ध होगा. इस फीचर के इस्तेमाल के लिए आईओएस यूजर्स को ऐपल स्टोर या फिर गूगल प्ले स्टोर से व्हाट्सऐप को अपडेट करना होगा. .

थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत होगी खत्म

व्हाट्सऐप का नया फीचर डॉक्यूमेंट स्कैन के लिए थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत को खत्म कर देगा. इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. अगर आपने अभी तक इसका अपडेट नहीं हासिल किया है, तो आपको आने वाले दिनों में अपडेट मिल सकता है. यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो कि अपनी फाइल को आसानी से शेयर करना चाहते हैं.

ऐसे काम करेगा ये फीचर

1. इस नए फीचर को एक्सेस करने के लिए व्हाट्सऐप यूजर्स को पहले अपना चैट ओपन करना होगा.

2.  इसके बाद शेयरिंग मेन्यू में जाना होगा.

3. इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा, फिर आपको कैमरा ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा और  कैमरा ऑप्शन पर टैप करना होगा.

4. इसके बाद उसे स्कैन करने की इजाजत देना होगा. यूजर डॉक्यूमेंट को स्कैन कर पाएंगे. डॉक्यूमेंट के स्कैन होने के बाद उसे क्रॉप करने से लेकर एडजस्ट, ब्राइटनेस सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा.

ये फीचर्स भी होंगे रोलआउट

व्हाट्सऐप की ओर से वीडियो कॉलिंग के दौरान एआर इफेक्ट, बैकग्राउंड, फिल्टर जैसे फीचर को रोलआउट किया जा रहा है. इसके कैमरा फीचर में कई सारे नए फीचर्स जैसे गूफ इफेक्ट, टच अप मोड, लो लाइट मोड और कस्टमाइज बैकग्राउंड का ऑप्शन मिलेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago