होम / टेक / 5 जून को OnePlus और Xiaomi के नए डिवाइसेज की एंट्री! जानें कीमत और खासियत

5 जून को OnePlus और Xiaomi के नए डिवाइसेज की एंट्री! जानें कीमत और खासियत

OnePlus और Xiaomi जैसे प्रमुख ब्रांड्स अपने नए डिवाइसेज के साथ भारतीय टेक मार्केट में हलचल मचाने को तैयार हैं. इन डिवाइसेज में दमदार फीचर्स और प्री-बुकिंग ऑफर्स भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कल यानी 5 जून 2025 को तीन प्रमुख ब्रांड्स अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रहे हैं. OnePlus अपने पहले कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन OnePlus 13s और नया टैबलेट OnePlus Pad 3 पेश करेगा, जबकि Xiaomi अपना नया टैबलेट Redmi Pad 2 भारत में लॉन्च करेगा. बता दें, OnePlus 13s स्मार्टफोन और OnePlus Pad 3 टैबलेट, इन दोनों डिवाइसेज में हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स और आकर्षक प्री-बुकिंग ऑफर्स दिए जाएंगे. तो आइए आपको इन स्मार्टफन्स के फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं.

OnePlus 13s: कॉम्पैक्ट और पावरफुल स्मार्टफोन
OnePlus 13s में 6.32-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज से लैस होगा. कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर और 50MP 2x टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे, साथ ही 16MP फ्रंट कैमरा मिलेगा. बैटरी क्षमता 6,260mAh होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. यह स्मार्टफोन IP65 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह पानी और धूल से बचाव प्रदान करेगा. कीमत लगभग 55,000 रुपये के आस-पास होने की संभावना है. 

OnePlus Pad 3: iPad को टक्कर देने वाला टैबलेट
जानकारी के अनुसार OnePlus Pad 3 में 13.2-इंच का 3.4K डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज से लैस होगा. बैटरी क्षमता 12,140mAh होगी, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, कैमरा सेटअप में 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा शामिल होंगे. यह टैबलेट OxygenOS 15 पर आधारित होगा और AI फीचर्स से लैस होगा. 

इसे प्री बुक करने पर यूजर्स को $30 (लगभग 2,600 रुपये) की छूट मिल रही है. इसके अलावा, यूजर्स को OnePlus 13R स्मार्टफोन जीतने का भी मौका मिलेगा. कंपनी इस पैड के साथ दो फ्री गिफ्ट्स भी देने जा रही है, जिनकी कुल कीमत 299 (लगभग 25,000 रुपये) होगी. वहीं अगर आप कोई पुराना डिवाइस इस पैड 3 के साथ एक्सचेंज करते हैं, तो आपको $100 (लगभग 8,500 रुपये) की छूट भी मिल सकेगी. ये ऑफर OnePlus Pad 3 को और भी ज्यादा किफायती और आकर्षक बनाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत करीब 24,990 हो सकती है.

रेडमी Pad 2: Xiaomi का नया टैबलेट
Xiaomi भारत में 5 जून 2025 को अपना नया टैबलेट, Redmi Pad 2, लॉन्च करने जा रही है । यह टैबलेट पिछले मॉडल का अपग्रेडेड वर्शन होगा, जिसमें बेहतर प्रदर्शन, स्टाइलस सपोर्ट और मल्टीमीडिया अनुभव को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. इसमें 10.95 इंच का IPS LCD डिस्प्ले, 1200 x 2000 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ, प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट,   9,000mAh बैटरी, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा, रैम और स्टोरेज: 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज, जिसे माइक्रोSD कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.  Android 13, MIUI 14 के साथ जोदराद ऑपरेटिंग सिस्टम है.

डिजाइन,  रंग विकल्प और कीमत
Redmi Pad 2 को तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा: Mint Green, Moonlight Silver और Graphite Grey । इसमें स्टाइलस सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यह डिजाइनर्स और प्रोडक्टिव यूजर्स के लिए उपयोगी साबित होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में Redmi Pad 2 की कीमत 19,999 रुपये निर्धारित की गई है. यह टैबलेट 5 जून को Amazon.in, Flipkart, mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. Xiaomi का यह नया टैबलेट मल्टीमीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जिसमें बेहतर डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और स्टाइलस सपोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago