✕

होम / टेक / लॉन्च हुआ नया Aadhar App, अब नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, जानें और क्या मिलेगी सुविधाएं

लॉन्च हुआ नया Aadhar App, अब नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, जानें और क्या मिलेगी सुविधाएं

सरकार ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है. इससे यूजर्स को अपनी आधार से जुड़ी जानकारियां वेरिफाई करने के लिए किसी भी फिजिकल कार्ड या फोटो कॉपी की जरूरत नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. लगभग हर छोटे से बड़े कामों में आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है. अब चाहे होटल में जाना हो या फिर कहीं पर आवेदन करना हो. अभी तक आधार कार्ड का इस्तेमाल फिजिकली किया जाता था यानी आपको अपने आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी या फिर आधार कार्ड की हार्ड कॉपी देनी पड़ती थे लेकिन अब सरकार ने इस सिस्टम को खत्म करने के लिए एक नया फीचर आधार कार्ड ऐप में पेश किया है. आइए जानते हैं.

लॉन्च हुआ नया Aadhaar App

सरकार एक नया आधार मोबाइल ऐप टेस्ट कर रही है, जो जल्द ही पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा. इस ऐप की मदद से अब पहचान साबित करने के लिए फिजिकल आधार कार्ड या उसकी फोटो कॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी. लोग अपने स्मार्टफोन से ही डिजिटल तरीके से पहचान दिखा सकेंगे. इस ऐप में फेस आईडी ऑथेंटिकेशन और QR कोड स्कैनिंग जैसे फीचर होंगे. इसका मतलब है कि जैसे हम UPI पेमेंट करते हैं, उसी तरह अब पहचान की पुष्टि भी तुरंत हो सकेगी.

फेस रिकग्निशन और AI से बढ़ेगी सुरक्षा

इस ऐप में फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा, जिसमें यूज़र का लाइव चेहरा उस बायोमेट्रिक डाटा से मिलाया जाएगा जो आधार बनवाते समय लिया गया था. सरकार का कहना है कि इस ऐप में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया गया है ताकि यूज़र की प्राइवेसी और सुरक्षा बनी रहे. कोई भी डाटा यूज़र की इजाजत के बिना शेयर नहीं किया जा सकेगा.

सरकार ने क्या कहा?

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “आधार वेरिफिकेशन अब उतना ही आसान हो गया है जितना UPI पेमेंट करना. अब यूज़र QR कोड स्कैन करके या रिक्वेस्ट करने वाले ऐप के ज़रिए अपनी पहचान शेयर कर सकते हैं, वो भी पूरी सुरक्षा के साथ.” UIDAI (आधार जारी करने वाली संस्था) के CEO भुवनेश कुमार ने कहा, “फेस ऑथेंटिकेशन अब पहचान का अहम तरीका बन रहा है. आधार की तकनीक और सेवाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं और हम भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

कहां-कहां होगा फायदा?

• यात्रा के दौरान अब एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
• होटल चेक-इन की प्रक्रिया तेज और सुरक्षित हो जाएगी.
• दुकानदार और सेवा प्रदाता आसानी से ग्राहक की पहचान कर पाएंगे, वो भी बिना किसी फिजिकल डॉक्यूमेंट के.

यह नया आधार ऐप अभी बीटा टेस्टिंग में है और एक सीमित समूह के लोगों को ही मिला है, जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा. इसके आने से डिजिटल पहचान का इस्तेमाल पहले से और आसान और सुरक्षित हो जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

12 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

13 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

15 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

17 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

17 hours ago