होम / टेक / NCLAT नवंबर में सुनेगा Google की गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला?

NCLAT नवंबर में सुनेगा Google की गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला?

CCI (भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग) द्वारा टेक क्षेत्र की विशालकाय कंपनी Google पर 936.44 करोड़ रुपयों की पेनल्टी लगाई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन और जानी मानी टेक कंपनी गूगल (Google) को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. NCLAT (राष्ट्रीय कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल) ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया है कि गूगल की अपील के बारे में 28 नवंबर से सुनवाई शुरू होगी.

क्या है पूरा मामला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें की भारतीय संस्था CCI (भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग) द्वारा टेक क्षेत्र की विशालकाय कंपनी गूगल (Google) पर 936.44 करोड़ रुपयों की पेनल्टी लगाई थी. गूगल पर आरोप था कि प्ले स्टोर (Google Play Store) की नीतियों के संबंध में गूगल ने अपनी स्थिति का गलत फायदा उठाया था. इस मामले को NCLAT में अशोक भूषण और आलोक श्रीवास्तव वाली न्यायपीठ के सामने कल रखा जाना था. अब NCLAT ने गूगल को आदेश दिया है कि 28 नवंबर को इस मामले को अदालत के सामने लिस्ट किया जाए. 

CCI ने दिया Google को आदेश
इसी साल अप्रैल में राकेश कुमार और अलोक श्रीवास्तव वाली न्यायपीठ के सामने यह मामला पेश किया गया था और तब इस न्यायपीठ ने आदेश दिया था कि गूगल (Google) की अपील को एक ऐसी न्यायपीठ के सामने पेश किया जाए, जिसका हिस्सा राकेश कुमार न हों. इससे पहले पिछले साल CCI द्वारा गूगल पर 936.44 करोड़ रुपयों की पेनाल्टी लगाई गई थी. इसके साथ ही CCI ने गूगल को यह आदेश भी दिया था कि अनुचित व्यापारिक नीतियों का प्रयोग करने से बचे और गैर-प्रतिस्पर्धा के मुद्दों को एक निश्चित समय-सीमा में संबोधित करें.   

Google ने NCLAT में दर्ज की अपील
CCI द्वारा सुनाए गए इस फैसले के खिलाफ गूगल (Google) ने NCLAT में अपील दर्ज करवाई थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CCI द्वारा दी गए आदेशों को NCLAT के माध्यम से चुनौती दी जा सकती है. इस साल की शुरुआत में राकेश कुमार और आलोक श्रीवास्तव की न्यायपीठ ने गूगल को राहत देने से इंकार कर दिया था और फैसला लिया था कि कंपनी पर CCI द्वारा लगाई गई पेनल्टी भी बनी रहेगी. इसके साथ ही न्यायपीठ ने गूगल को यह आदेश भी दिया था कि 17 अप्रैल 2023 को NCLAT के सामने यह मामला दोबारा पेश किया जाए और तब तक गूगल को पेनल्टी का 10% हिस्सा जमा करने का आदेश भी दिया गया था.
 

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय की बदौलत Zen Technologies के शेयरों में कैसे आया उछाल?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

3 hours ago

देश और अर्थव्यवस्था को लेकर आश्वस्त हैं शहरी भारतीय, इप्सोस रिपोर्ट में सामने आई सकारात्मक तस्वीर

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लोगों की प्रमुख चिंताओं में बेरोजगारी, वित्तीय और राजनीतिक भ्रष्टाचार, अपराध और हिंसा, शिक्षा, गरीबी तथा सामाजिक असमानता शामिल हैं.

1 hour ago

ऋषिकेश में शुरू होगा पहला कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट

यह ऋषिकेश का पहला समर्पित कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट होगा, जिसमें सॉना, आइस बाथ और गर्म पानी के पूल का अनुभव एक क्रमबद्ध थर्मल यात्रा के रूप में दिया जाएगा.

2 hours ago

100% के दावे पर CCPA का सख्त एक्शन, दो फूड कंपनियों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना

CCPA ने स्टोरिया फूड्स के उन विज्ञापनों का स्वतः संज्ञान लिया, जिनमें '100% टेंडर कोकोनट वॉटर' और '100% अनार', '100% आम', '100% मिक्स्ड फ्रूट' जैसे दावे किए गए थे.

2 hours ago

अमेरिका में बढ़ा भारत में बने स्मार्टफोन का दबदबा, Apple के दम पर 47% उछला निर्यात

भारत में तेजी से बढ़ता विनिर्माण आधार और अमेरिका में बढ़ती मांग इस बात का संकेत हैं कि आने वाले वर्षों में देश वैश्विक स्मार्टफोन सप्लाई चेन में और मजबूत भूमिका निभा सकता है

4 hours ago