होम / टेक / 'एक्स' के डाउन पर मस्क ने दी ये बड़ी जानकारी, कहा- हमपर हुआ है बड़ा साइबर अटैक

'एक्स' के डाउन पर मस्क ने दी ये बड़ी जानकारी, कहा- हमपर हुआ है बड़ा साइबर अटैक

एक्स के डाउन होने से सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर हंडकंप मचा हुआ है, वहीं अब इसपर मस्क की प्रतिक्रिया सामने आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' यूजर को सोमवार को परेशानी का सामना करना पड़ा, एक्स पर यूजर कुछ भी सर्च नहीं कर पा रहे थे. इसके पीछे क्या वजह थी, वह अब सामने आ गई है. बताया गया है कि एक्स पर बड़ा साइबर अटैक हुआ था, जिसकी वजह से सारी सेवाएं ठप हो गई थीं. इस बात की जानकारी 'एक्स' प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क 'एक्स' पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने बताया इसके पीछे कोई समूह या फिर कोई देश भी शामिल हो सकता है.

एलन मस्क ने क्या कहा?

पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'एक्स पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ, इसके पीछे के लोगों का पता लगाया जा रहा है. हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह बहुत सारे संसाधनों के साथ किया गया था. या तो एक बड़ा, समन्वित समूह और/या एक देश इसमें शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है.' 

एक्स के डाउन होने की समस्या देशभर में देखने को मिली. हमले के कारण पूरे दिन में तीन बार व्यवधान हुआ, जिनमें से प्रत्येक लगभग एक घंटे तक चला. एक यूजर ने एक्स के डाउन होने पर लिखा, 'क्या ट्विटर डाउन है? क्या किसी और को भी यह समस्या हो रही है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि कोई वास्तव में नहीं चाहता कि एक्स कामयाब हो, आश्चर्य है कि इसके पीछे कौन है.'

साल 2022 में मस्क ने किया था अधिग्रहण

एक्स के डाउन होने के बाद अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी साझा करते हुए यूजर नजर आए. फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया यूजर शिकायतें दर्ज करते हुए नजर आए. एक्स को अक्टूबर 2022 में मस्क ने अधिग्रहित किया था. एक्स को खरीदने के बाद मस्क द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी की गई थी, कई बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला गया.

बता दें कि अब एक्स सोशल मीडिया हैंडल पहले की तरह ही सर्चिंग कर रहा है और किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आ रही हैं. हालांकि, एक्स के डाउन के बाद अभी भी सोशल मीडिया यूजर पूछते हुए नजर आ रहे हैं क्या एक्स पर पोस्ट कर सकते हैं, क्या सब कुछ ठीक हो गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

2 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

2 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

5 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

3 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

4 hours ago