होम / टेक / 19 दिसंबर को लॉन्च होगा Motorola Razr 50D स्मार्टफोन, जानिए कितनी होगी कीमत?

19 दिसंबर को लॉन्च होगा Motorola Razr 50D स्मार्टफोन, जानिए कितनी होगी कीमत?

Motorola Razr 50D स्मार्टफोन 19 दिसंबर को जापान में लॉन्च होगा. यह फोन भारत में सितंबर में लॉन्च हुए Motorola Razr 50 जैसा ही होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जापानी टेलीकॉम कंपनी DOCOMO ने मोटोरोला के नए स्मार्टफोन लॉन्च की घोषणा की है. मोटोरोला का यह फोन फोल्डेबल है, जिसे Motorola Razr 50D नाम से लॉन्च किया जाएगा. यह फोल्डेबल फोन क्लेमशेल डिजाइन और बड़ी आउटर डिस्प्ले और IPX8 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के लॉन्च और कीमत को लेकर जापानी टेलीकॉम कंपनी डोकोमो ने जानकारी शेयर की है. तो आइए आपको इस फोन से जुड़ी सारी जानकारी देते हैं.

इतनी होगी कीमत

Motorola Razr 50D स्मार्टफोन जापान में 19 दिसंबर को लॉन्च होगा. NTT DOCOMO की वेबसाइट में इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी हैं. मोटोरोला का यह फोन बेज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इस फोन को 114,950 जापानी येन (करीब 64,000 रुपये) की कीमत में पेश किया जाएगा.

फोन के साथ लॉन्च हुई है ये स्कीम
मोटोरोला के इस फोन के लिए कंपनी बड़ा दिलचस्प स्कीम भी लॉन्च की है. अगर यूजर इस फोन को 23 महीने की ईएमआई 2587 जापानी येन (करीब 1500 रुपये) में खरीदते हैं और फिर फोन को प्रोपर वर्किंग कंडीशन में वापस करते हं तो यूजर्स को यह फोन 59,501 जापानी येन (करीब 33,000 रुपये) का पड़ेगा. अगर यूजर्स फोन को रखना चाहते हैं तो उन्हें बाकि बचे हुए 55,440 जापानी येन (करीब 31,000 रुपये) का भुगतान करना होगा.

13 दिसंबर से शुरू हो गई प्री बुकिंग
मोटोरोला के इस अपकमिंग फोन की प्री-ऑर्डर 13 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं.   इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि इस अपकमिंग फोन के लिए दो केस - विगन लेदर फिशिन और ट्रिटेन (हार्ड केस) भी पेश किए जाएंगे.

मिलेंगे ये फीचर्स

1. DOCOMO की वेबसाइट के अनुसार Motorola Razr 50D स्मार्टफोन में 6.9-इंच का FHD+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आएगा. इसके साथ ही फोन में 3.6-इंच की बड़ी आउटर डिसप्ले दी गई है.

2. इस फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी. इसके साथ ही कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. फोन का सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल है. मोटोरोला के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है.

3. Motorola Razr 50D स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा. यह फोन वायरलेस चार्जिंग, IPX8 रेटिंग, Hi-Res ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos, और Style sync AI फंशन जैसे फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा जाएगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago