होम / टेक / दुनिया की रफ़्तार थामने वाले ‘डिजिटल पैंडेमिक’ से मिली बड़ी सीख, विकल्प तलाशना ज़रूरी

दुनिया की रफ़्तार थामने वाले ‘डिजिटल पैंडेमिक’ से मिली बड़ी सीख, विकल्प तलाशना ज़रूरी

माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भर दुनिया के अधिकांश सिस्टम कल ठप हो गए. एक सॉफ्टवेयर अपडेट ने पूरी दुनिया की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिकी एंटी-वायरस कंपनी क्राउडस्ट्राइक के एक सॉफ्टवेयर अपडेट ने कल पूरी दुनिया की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया. इस अपडेट से अमेरिका से लेकर भारत तक माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम प्रभावित हुए और सबकुछ थम गया.  माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले दुनियाभर के 95% कंप्यूटर 5 घंटों से ज्यादा समय तक ठप रहे. हालांकि, अब स्थिति काफी हद तक सामान्य हो गई है. क्राउडस्ट्राइक के सॉफ्टवेयर अपडेट का सबसे ज्यादा असर एयरपोर्ट, फ्लाइट, बैंक और स्टॉक एक्सचेंज पर पड़ा. दुनियाभर में करीब 4,295 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं. उधर, तमाम IT कंपनियों में भी कल कोई कामकाज नहीं हो सका. कर्मचारियों को बिना मांगे ही काम से छुट्टी मिल गई. 

अब सामान्य हो रहे हालात 
कल मिले झटके से अब दुनिया काफी हद तक बाहर निकल आई है. लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप (LSEG) का कहना है कि उसका डेटा और सिस्टम फिर से चालू हो गया है. अमेरिकन एयरलाइंस ने भी फिर से ऑपरेशन शुरू होने की घोषणा की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया कि देश के फाइनेंशियल और पेमेंट सिस्टम पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला. केवल 10 बैंक और /NBFC इससे प्रभावित हुए, लेकिन कुछ समय बाद ही इसे ठीक कर लिया गया. एयरपोर्ट पर सॉफ्टवेयर अपडेट से हुई टेक्निकल गड़बड़ी का सबसे ज्यादा असर नजर आया. अकेले अमेरिका में ही 1100 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं और 1700 देरी से उड़ान भर पाईं. मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु सहित देश के अधिकांश हवाईअड्डों पर भारी भीड़ देखी गई. ऑनलाइन सर्विसेज ठप होने से फ्लाइट बोर्डिंग पास हाथ से लिखकर दिए गए. हालांकि, अब सेवाएं सामान्य हो रही हैं.

सबसे बड़ा आईटी संकट
इस गड़बड़ी का असर पूरी दुनिया पर नजर आया, इसलिए इसे इतिहास का सबसे बड़ा आईटी संकट माना जा रहा है. इसे ‘डिजिटल पैंडेमिक’ भी करार दिया गया है. इस गड़बड़ी के तुरंत बाद माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से कहा गया कि यह एक थर्ड पार्टी इश्यू है. इस समस्या का जिम्मेदार क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike) को माना जा रहा है. यह कंपनी साइबर सिक्योरिटी सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी द्वारा अपने प्रोडक्ट फाल्कन (CrowdStrike Falcon) में दिए गए अपडेट के चलते ही यह समस्या उत्पन्न हुई थी. मामला बिगड़ने के बाद क्राउडस्ट्राइक की तरफ से कहा गया कि उसने यह अपडेट वापस लेना शुरू कर दिया है.

खतरनाक साबित हुई मोनोपॉली
वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि ‘डिजिटल पैंडेमिक’ से हमें विकल्पों पर ध्यान देने की सीख लेनी चाहिए.  दुनिया में 95% कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हैं. यह मोनोपॉली खतरनाक साबित हुई है, लिहाजा इसका विकल्प ढूंढ़ने की जरूरत है. उनका कहना है कि अब समय आ गया है कि देश में वैकल्पिक ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलपमेंट को गंभीरता से लिया जाए. देश के एयरलाइन और अधिकांश दूसरे उद्योग माइक्रोसॉफ्ट का ऑपरेटिंग सिस्टम ही इस्तेमाल करते हैं. कम से कम अत्यावश्यक सेवाओं के लिए एक इसके एक विकल्प तैयार करना बेहद ज़रूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्तिति उत्पन्न होने पर सेवाएं बाधित न हों.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

52 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago