होम / टेक / Microsoft ने कहा दोबारा हो सकता है CrowdStrike जैसा अटैक! इस नियम को ठहराया जिम्मेदार

Microsoft ने कहा दोबारा हो सकता है CrowdStrike जैसा अटैक! इस नियम को ठहराया जिम्मेदार

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने कहा है कि क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike) जैसा आउटेज भविष्य में दोबारा हो सकता है. इतना ही नहीं इस तरह की आउटेज को घटने से रोका भी नहीं जा सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल में 8.5 मिलियन विंडोज डिवाइस पर हुए क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike) अटैक के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स को  एक बड़ी चेतावनी दी है. कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि क्राउडस्ट्राइक जैसा आउटेज भविष्य में दोबारा हो सकता है. इतना ही नहीं इस तरह की आउटेज को घटने से रोका भी नहीं जा सकता है. कंपनी ने इसके कुछ कारण भी बताए हैं. तो आइए जानते हैं इस अटैक को रोक न पाने से क्या कारण हैं?

क्राउटस्ट्राइक को माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियरों जैसे अधिकार
माइक्रोसॉफ्ट ने आउटेज की घटना को लेकर यूरोपियन कमिशन (European Commission) के एक नियम को जिम्मेदार ठहराया है. कंपनी का कहना है कि यूरोपियन कमिशन के नियम के साथ थर्ड पार्टी वेंडर्स को ओएस पर फुल Kernel Access मिलता है. जोकि इस तरह के आउटेज की वजह बनता है. एक रिपोर्ट के अनुसार क्राउडस्ट्राइक जैसी कंपनियों को माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियरों की तरह ही इसके सॉफ्टवेयर तक पहुंच प्राप्त करके का अधिकार हासिल है. 

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने भी जाहिर की चिंता
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने भी एयरलाइन से लेकर हेल्थकेयर और बिजनेस को प्रभावित करने वाले इस मेगा आउटेज को लेकर चिंता जाहिर की है. वहीं, दूसरी ओर क्राउडस्ट्राइक की ओर से बार-बार यही जानकारी दी गई कि यह सुरक्षा से जुड़ी घटना या किसी तरह का साइबर अटैक नहीं था. अधिकांश व्यवसाय अभी भी अपने संचालन के लिए विंडोज मशीनों पर निर्भर हैं, इसलिए अन्य विकल्पों पर विचार न करने की कीमत उन्हें बहुत चुकानी पड़ेगी.

इसलिए एप्पल यूजर्स नहीं हुए प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस आउटेज ने एपल यूजर्स को प्रभावित नहीं किया है क्योंकि वे थर्ड पार्टी वेंडर को इस तरह का एक्सेस ऑफर नहीं करते. इस तरह के अटैक को रोकने के लिए माइक्रोसॉफ्ट को अपने स्तर पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत होगी.

इसे भी पढ़ें-सरकारी टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी खुला बजट का पिटारा, बाजार खुलते ही शेयर में आई उछाल


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

29 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago