होम / टेक / LinkedIn ने भारत में भी लॉन्च किया ये खास फीचर!

LinkedIn ने भारत में भी लॉन्च किया ये खास फीचर!

यह फीचर इससे पहले सिर्फ अमेरिका में ही उपलब्ध था और अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश है जहां ये खास फीचर पेश किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

LinkedIn एक प्रोफेशनल साईट है और जब भी बात कंपनियों के बारे में या फिर प्रोफेशनल्स के बारे में जानने के आती है तो LinkedIn का नाम सबसे ऊपर आता है. हाल ही में LinkedIn ने भारत में एक नया फीचर लॉन्च किया है और ये नया फीचर कंपनियों और लोगों के लिए बहुत काम का हो सकता है. 

सिर्फ भारत और अमेरिका में मौजूद है ये फीचर
प्रोफेशनल नेटवर्किंग साईट LinkedIn ने भारत में लोगों की पहचान को वेरीफाई करने का फीचर लॉन्च कर दिया है. भारत में कंपनी का यह फीचर HyperVerge के माध्यम से काम करेगा. HyperVerge एक थर्ड-पार्टी कंपनी है जो DigiLocker के माध्यम से लोगों की जानकारी को वेरीफाई करता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि LinkedIn द्वारा भारत में लॉन्च किया गया पहचान वेरीफाई करने का यह फीचर इससे पहले सिर्फ अमेरिका में ही उपलब्ध था और अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश है जहां सरकार द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र के आधार पर वेरिफिकेशन किया जाएगा. 

कौन इस्तेमाल कर पाएगा ये फीचर?
LinkedIn द्वारा प्रदान की जा रही यह वेरिफिकेशन सुविधा केवल उन्हीं लोगों के लिए उपलब्ध होगी जिनके पास मान्य आधार कार्ड नंबर के साथ-साथ भारतीय फोन नंबर है और प्रोफाइल की वेरिफिकेशन के बाद आप यूजर के LinkedIn प्रोफाइल पर जाकर यह देख सकते हैं कि प्रोफाइल वेरीफाईड है या फिर नहीं. LinkedIn के भारतीय क्षेत्र के मैनेजर, आशुतोष गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दुनिया भर में अरबों लोग एक दूसरे से जुड़ने के लिए, नौकरियां ढूंढने के लिए, और ज्ञान साझा करने के लिए LinkedIn का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसीलिए हम सुरक्षा, विश्वास और मान्यता के महत्त्व को समझते हैं. इसीलिए हमने भारत में पहचान वेरिफिकेशन के नए फीचर की शुरुआत की है और हमें उम्मीद है कि ये 100 मिलियन भारतीय मेंबर्स की मदद करेगा. 

अन्य प्लेटफॉर्म्स से है अलग
LinkedIn का यह फीचर अन्य प्लेटफॉर्म्स से किस तरह अलग है यह बताते हुए आशुतोष ने कहा कि वेरिफिकेशन को लेकर हमारा लक्ष्य चुनिंदा प्रोफाइल्स को एक विशेष स्थान प्रदान करना नहीं बल्कि LinkedIn का इस्तेमाल करते हुए हमारे सभी मेंबर्स को सुरक्षित और विश्वास से भरपूर महसूस करवाना है. LinkedIn पर जब आप दिखा देते हैं कि आपकी प्रोफाइल सच में आपकी ही है तो आपके पास प्रोफेशनल मौकों को प्राप्त करने के लिए बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे. इसीलिए हम चाहते हैं कि हमारे मेंबर्स अपनी पहचान को मान्य बना पाएं और बेहतर मौकों को प्राप्त कर सकें. 

अमेरिका में भी हाल ही में लॉन्च हुआ फीचर
LinkedIn ने हाल ही में अमेरिका में भी एक थर्ड पार्टी कंपनी Clear के साथ मिलकर पहचान वेरीफाई करने के फीचर को लॉन्च किया था. अमेरिका में यह फीचर केवल उन लोगों के लिए ही उपलब्ध करवाया गया था जिनके पास अमेरिकी सरकार द्वारा जारी किया गया एक मान्य पहचान पत्र और अमेरिकी फोन नंबर मौजूद था. आशुतोष गुप्ता ने कहा, हालांकि अभी भी हम इस फीचर के शुरूआती फेज में ही हैं लेकिन हमें अपने मेंबर्स से बहुत ही पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. 
 

यह भी पढ़ें: भारत में क्या है EV सेक्टर की स्थिति और भविष्य, बताएगा BW BusinessWorld का नया एडिशन!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago