होम / टेक / Elon Musk के SpaceX में हायर Kairan का एकाउंट Linkedin ने किया Delete, जानते हैं क्यों

Elon Musk के SpaceX में हायर Kairan का एकाउंट Linkedin ने किया Delete, जानते हैं क्यों

Linkedin ने एकाउंट Delete किए जाने पर जो कारण दिया गया है उसे kairan ने बेतुका तर्क बताया है. Linkedin ने उनका एकाउंट कम उम्र के कारण delete कर दिया है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

मात्र 14 साल की उम्र में ईलॉन मस्‍क की कंपनी SpaceX के लिए हायर होने वाले कैरन काजी को प्रोफेशनल सोशल साइट Linkedin की ओर से बड़ी निराशा हाथ लगी है. कंपनी ने उनका सोशल मीडिया एकाउंट Delete कर दिया है. कंपनी का कहना है कि अभी उनकी उम्र इस एकाउंट की न्‍यूनतम आयु आवश्‍यकताओं को पूरा नहीं करती है. इस कारण वो तब अप्‍लाई कर सकते हैं जब वो 16 साल के हो जाए. वहीं कैरन काजी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वो दुनिया की बेहतरीन SpaceX जैसी कंपनी में काम करने योग्‍य हो सकते हैं लेकिन इस साइट पर प्रोफाइल बनाने के नहीं. 

कैरन काजी का हाल ही में हुआ है चयन 
अपने शॉर्प माइंड की बदौलत कई तरह की चुनौतियों को पार करने वाले कैरन काजी ने हाल ही में अमेरिका की यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है. इसी के बाद उनका ईलॉन मस्‍क की कंपनी SpaceX में चयन भी हुआ है. इस असाधारण युवा प्रतिभा, जिसने अकादमिक और अंतरिक्ष यान फर्म दोनों में उम्र से संबंधित बाधाओं को तोड़ दिया, ने हाल ही में अपने गंभीर खेद व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया.

क्‍या बोले कैरन काजी 
काजी ने कहा कि उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के बावजूद, उनके Linkedin खाते को हटा दिया गया है क्योंकि कैरन काजी की उम्र प्लेटफॉर्म की न्‍यूनतम आयु नियमों का पालन नहीं करती है. उन्होंने इसे अतार्किक, आदिम बकवास बताते हुए इसे लेकर चिंता व्यक्त की और इस बात पर बहस की कि कैसे वे SpaceX में काम करने के योग्य हो सकते हैं, फिर भी पेशेवरों के लिए नेटवर्किंग साइट का उपयोग नहीं कर सकते हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि उनका अकाउंट क्यों डिलीट किया गया है. मैं दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग नौकरियों में से एक के लिए पर्याप्त योग्य हो सकता हूं लेकिन एक पेशेवर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच के लिए पर्याप्त योग्य नहीं हूं?  काजी ने Linkedin के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा. 

Linkedin ने क्‍या दिया जवाब 
कैरन काजी के इस सवाल पर Linkedin की ओर से जवाब दिया गया. इस जवाब में Linkedin ने कहा है कि क्योंकि वह नेटवर्क के लिए न्यूनतम आयु की आवश्यकता से कम है. उसमें ये भी कहा गया है कि जब भी वह 16 वर्ष या उससे अधिक के होंगे तो उन्‍हें उस मंच पर वापस आने का मौका दिया जाएगा. लेकिन तब तक उनका एकाउंट प्रतिबंधित कर दिया गया है.  

 

कैरन के पक्ष में क्‍या बोले लोग 
इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. एक यूजर ने लिखा, सो सॉरी कैरन! यह बिल्कुल हास्यास्पद है. एक अन्य ने टिप्पणी की, यह देखकर बहुत दुख होता है कि Linkedin ऐसे असाधारण और प्रतिभाशाली लोगों को एंट्री नहीं देता है. मुझे उम्मीद है कि Linkedin मॉडरेटर अपने कार्यों के बारे में फिर से सोचेंगे. उनके इस पोस्‍ट को इंस्‍टाग्राम पर 900 से ज्‍यादा लाइक मिल चुके हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

43 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

52 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago