होम / टेक / Paytm, Google Pay, Phone पे की तरह X से भी कर सकेंगे पेमेंट, जानिए क्या है मस्क की तैयारी?

Paytm, Google pay, Phone पे की तरह X से भी कर सकेंगे पेमेंट, जानिए क्या है मस्क की तैयारी?

2025 में X यूजर्स को 'X TV', 'X Money' सहित कई नए फीचर्स मिलने जा रहे हैं. इसके अलावा X csx Grok नाम की AI तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप एक्स (X) यूजर्स हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, एलन मस्क अपने इनोवेटिव आइडिया को लेकर अक्सर चर्च में रहते हैं. वह अपने एक्स प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए कुछ न कुछ नया करते रहते हैं. इसी कड़ी अब मस्क और उनकी टीम X प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं. बता दें, साल 2025 के अंत तक, X पर ‘X TV’ और ‘X Money’ जैसी नई सेवाएं शुरू हो सकती हैं. यह जानकारी X की CEO लिंडा याकारिनो ने शेयर की है, तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.  

कंपनी के CEO ने पोस्ट की ये जानकारी

लिंडा याकारिनो ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि साल 2024 में X ने दुनिया को बदलने का काम किया है. अब साल 2025 में यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को कई और नई सुविधाएं देने के लिए तैयार है. इनमें ‘X TV’, ‘X Money’, ‘Grok’ और भी बहुत कुछ शामिल हो सकता है. अब आप X प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सिर्फ पोस्ट करने के लिए नहीं, बल्कि टीवी देखने और पैसे भेजने के लिए भी कर सकेंगे.

AI का भी होगा इस्तेमाल

मौजूदा समय में जैसे आप Paytm, PhonePe, या Google Pay जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर पैसे भेजते हैं. ठीक वैसे ही X पर भी आप पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे. इसका मतलब है कि X एक पेमेंट प्लेटफॉर्म बन सकता है. इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का भी इस्तेमाल हो सकता है. इससे यूजर्स को और भी आसान और स्मार्ट अनुभव मिल सकता है. हालांकि, AI के बारे में और जानकारी अभी नहीं दी गई है. इसके अलावा, CEO लिंडा ने “Grok” नामक एक एआई तकनीक का जिक्र भी किया. यह AI X प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेटेड हो सकता है. इससे यूजर्स को और भी सुविधाएं मिल सकती हैं.

2023 में ट्विटर बन गया था एक्स

एलन मस्क ने साल 2022 में Twitter को खरीदने के बाद बीते वर्ष, 23 जुलाई 2023 को ट्विटर को एक्स नाम दिया था.  X के नए आइकॉन के रूप में बर्ड की जगह X का सिंबल रखा गया. इसके बाद कंपनी ने X Premium सर्विस की शुरुआत की. इसमें यूजर्स को ब्लू टिक, पोस्ट एडिट करने की सुविधा, और लंबी पोस्ट लिखने का ऑप्शन मिला. इसके साथ ही कंपनी ने रेवेन्यू शेयरिंग का फीचर भी जोड़ा. इससे दुनियाभर के यूजर्स को कमाई का मौका मिला. इस तरह X प्लेटफॉर्म लगातार अपने यूजर्स को नई सेवाओं और सुविधाओं के साथ अपडेट करता जा रहा है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago