होम / टेक / नए टेलिकम्युनिकेशन कानून की इन बड़ी बातों को नहीं जाना, तो लाइफटाइम पड़ेगा पछताना

नए टेलिकम्युनिकेशन कानून की इन बड़ी बातों को नहीं जाना, तो लाइफटाइम पड़ेगा पछताना

नए टेलिकम्युनिकेशन कानून 2023 में कई ऐसे प्रावधान हैं जिनके बारे में आपको जानकारी होना ज़रूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में नया 'टेलिकम्युनिकेशन कानून 2023' लागू हो गया है. इसमें कई ऐसे प्रावधान हैं, जिनकी जानकारी के अभाव में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. उदाहरण के तौर पर देश का कोई भी नागरिक जिंदगी भर में 9 से ज्यादा सिम कार्ड नहीं खरीद पाएगा. यदि कोई ऐसा करता है, तो उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा. इतना ही नहीं, गलत तरीकों से सिम हासिल करने वाले को 3 साल जेल की सजा हो सकती है और 50 लाख तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. 

सरकार को मिले हैं ये अधिकार 
नया टेलिकम्युनिकेशन कानून सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से किसी भी टेलीकॉम सर्विस या नेटवर्क को टेक ओवर करने या उसे सस्पेंड करने का अधिकार देता है. युद्ध जैसी आपात स्थिति में अब सरकार टेलीकॉम नेटवर्क पर मैसेजेज को इंटरसेप्ट भी कर सकेगी. नए कानून के तहत भारत का कोई भी नागरिक अपने पूरे जीवनकाल में 9 से ज्यादा सिम कार्ड नहीं ले पाएगा. वहीं, जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के लोगों के लिए यह संख्या अधिकतम 6 निर्धारित की गई है. इससे ज्यादा सिम लेने पर पहली बार 50,000 और इसके बाद हर बार 2 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है.

अब कंपनियों को ये करना होगा 
नए कानून में प्रावधान है कि कंपनियों को अपने ग्राहकों को गुड्स, सर्विसेज के लिए विज्ञापन और प्रमोशनल मैसेज भेजने से पहले उनकी सहमति लेनी होगी. साथ ही टेलीकॉम प्रदाता को एक ऑनलाइन मैकेनिज्म सेटअप करना होगा, जिस पर यूजर्स अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकें. बता दें कि टेलिकम्युनिकेशन एक्ट 2023 पिछले साल 20 दिसंबर को लोकसभा और 21 दिसंबर को राज्यसभा में पास हुआ था. उसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद यह विधेयक कानून में बदल गया. इस कानून में कुल 62 धाराएं हैं, जिनमें से अभी केवल 39 सेक्शन ही लागू हो रहे हैं.

ऐसे पता लगाएं ID पर कितने हैं नंबर  
अब चूंकि लाइफटाइम में आप केवल 9 सिम ही खरीद सकते हैं, इसलिए आपको यह भी पता होना चाहिए कि कहीं आपके ID पर कोई दूसरा तो सिम इस्तेमाल नहीं कर रहा? आप बेहद आसानी से यह जान सकते हैं कि आपकी ID पर कितनी सिम एक्टिवेट हैं और इसके लिए आपको कहीं जाने की भी ज़रूरत नहीं है. घर बैठे-बैठे भी आप यह जानकारी हासिल कर सकते हैं. आपको बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं:

  • सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाएं.
  • साइट पर दिए बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर डालें. 
  • आपके नंबर पर आए OTP की मदद से लॉग इन करें.
  • स्क्रीन पर आपकी ID से चलने वाले नंबरों की लिस्ट आएगी. 
  • यदि कोई नंबर आपका नहीं है, तो उसकी रिपोर्ट करें.
  • साइट पर दिए ऑप्शन 'This is not my number' चुनें.
  • ऊपर दाईं ओर दिए बॉक्स में ID में लिखा नाम डालें.
  • नीचे की तरफ Report बॉक्स पर क्लिक कर दें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

31 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago