होम / टेक / Jio का दिवाली धमाका ऑफर! रिचार्ज कराएं और पाएं फूड से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग के कूपन!

Jio का दिवाली धमाका ऑफर! रिचार्ज कराएं और पाएं फूड से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग के कूपन!

मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए दिवाली धमाका ऑफर लेकर आई है. इसमें यूजर्स को Swiggy से लेकर Ajio तक के कूपन दिए जा रहे हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपके पास भी रिलायंस जियो (Reliance Jio) की प्रीपेड सिम है, तो ये खबर आपके फायदे की है. दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने यूजर्स के लिए एक शानदार दिवाली धमाका (Diwali Dhamaka) ऑफर लॉन्च किया है. रिलायंस जियो की ओर से ये ऑफर 90 दिन और 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान के साथ दिया जा रहा है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को 3350 रुपये का फायदा मिल रहा है, तो आइए जानते हैं ये प्लान कौन-से हैं और आपको इनके साथ क्या ऑफर मिलेंगे?

इन दोनों प्लान्स के साथ मिलेगा ऑफर
Jio प्रीपेड यूजर्स को 899 Plan और Jio 3599 Plan के साथ इस ऑफर का फायदा मिलेगा. बता दें, 899 रुपये वाले इस प्लान के साथ यूजर्स को ट्रू अनलिमिटेड 5जी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस, फ्री कॉलिंग, हर रोज 2 जीबी डेटा और 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 20 जीबी एडिशनल डेटा दिया जा रहा है. वहीं, 3599 रुपये वाले इस प्लान के साथ हर दिन 2.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे. दोनों ही प्रीपेड प्लान्स के साथ जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

मिलेंगे ये ऑफर्स
इन प्लान्स के साथ फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म, ट्रेवल पोर्टल और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट का कूपन मिलेगा. इन दोनों ही प्लान्स के साथ 3 हजार रुपये का EaseMyTrip, 200 रुपये का AJIO और 150 रुपये का Swiggy वाउचर दिया जा रहा है. ईज माय ट्रिप का 3 हजार रुपये वाला वाउचर आप फ्लाइट और होटल बुकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. AJIO से नए कपड़े खरीदते वक्त आप 200 रुपये का वाउचर लगाकर बचत कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप स्विगी से खाना मंगवाते हैं तो 150 रुपये वाला कूपन लगाकर पैसे बचा पाएंगे.

ऐसे मिलेंगे कूपन
रिचार्ज करने के बाद मायजियो (MyJio) ऐप खोलें और माय ऑफर सेक्शन में जाएं और My Winnings ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आपको तीनों ही कंपनियों के वाउचर कोड नजर आएंगे जिन्हें आप कॉपी कर सकते हैं.
  
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago