होम / टेक / Jio का AI क्लासरूम लॉन्च: जानिए कैसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन और बनें AI Ready

Jio का AI क्लासरूम लॉन्च: जानिए कैसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन और बनें AI Ready

Jio का AI क्लासरूम कोर्स उन सभी लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शुरुआत करना चाहते हैं. इस कोर्स में कोई शुल्क नहीं है और सर्टिफिकेट भी मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के पहले ही दिन Jio ने एक बड़ी डिजिटल पहल की घोषणा की है, जो भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की समझ को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कंपनी ने ‘AI क्लासरूम’ नाम से एक फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य है हर छात्र और प्रोफेशनल को ‘AI Ready’ बनाना. Jio द्वारा JioPC और Jio Institute के साथ मिलकर शुरू किया गया यह चार हफ्तों का फाउंडेशन कोर्स, AI की मूल अवधारणाओं से परिचय कराता है. यदि आप भी AI की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. आइए जानते हैं इस कोर्स की खासियत, फायदे और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में विस्तार से.

क्या-क्या सीखने को मिलेगा?

इस कोर्स में प्रतिभागियों को AI के फंडामेंटल कॉन्सेप्ट्स से परिचित कराया जाएगा. उन्हें बताया जाएगा कि कैसे AI का उपयोग पढ़ाई को व्यवस्थित करने और वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए किया जा सकता है. कोर्स में ChatGPT, Gemini, Suno.ai, Adobe Express और ElevenLabs जैसे लोकप्रिय AI टूल्स का उपयोग करना भी सिखाया जाएगा. साथ ही, छात्रों को AI की मदद से प्रोजेक्ट बनाने और प्रस्तुत करने का भी मौका मिलेगा.

स्टूडेंट्स के साथ प्रोफेशनल्स के लिए भी उपयोगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Jio का यह AI कोर्स सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं है. कामकाजी लोग यानी प्रोफेशनल्स भी इस कोर्स का लाभ उठा सकते हैं. कोर्स पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को एक स्पेशल डिजिटल बैज दिया जाएगा. वहीं, जो यूजर JioPC के जरिए यह कोर्स करते हैं, उन्हें Jio Institute की तरफ से आधिकारिक सर्टिफिकेट भी मिलेगा.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

इस कोर्स के लिए रजिस्टर करना बेहद आसान है. यूजर को [https://www.jio.com/ai-classroom](https://www.jio.com/ai-classroom) पर जाकर “Register For Free” बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड और पता भरकर सबमिट करना होगा. एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने पर आप कोर्स के लिए नामांकित हो जाएंगे.

कौन कर सकता है अप्लाई?

Jio के अनुसार, यह कोर्स सभी के लिए खुला है. कोई भी व्यक्ति जिसके पास कंप्यूटर या लैपटॉप है, वह इसमें हिस्सा ले सकता है. JioPC की मदद से किसी भी टीवी या स्क्रीन को कंप्यूटर में बदला जा सकता है, जिससे AI कोर्स करना और भी आसान हो जाता है.

लचीलापन: समय आपकी सुविधा के अनुसार

AI क्लासरूम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार क्लास कर सकें. एक हफ्ते में केवल एक घंटे की क्लास होगी. क्लासेज 11 अक्टूबर से शुरू होंगी. टाइम स्लॉट्स में सुबह 9 बजे, दोपहर 12 बजे, दोपहर 4 बजे, शाम 6 बजे और रात 9 बजे के विकल्प होंगे. आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से कोई भी समय चुन सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago