होम / टेक / Jio दे रहा फ्री 100 GB AI Cloud स्टोरेज, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

Jio दे रहा फ्री 100 GB AI Cloud स्टोरेज, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

Reliance  जियो AI क्लाउड वेलकम ऑफर के तहत अपने ग्राहकों को 100 GB फ्री क्लाउड स्टोरेज ऑफर कर रही है. यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस (Reliance) का JioCloud आपको 100 GB फ्री क्लाउड स्टोरेज ऑफर कर रहा है. अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे. 100 GB फ्री एआई क्लाउड स्टोरेज का ऐलान रिलायंस AGM 2024 के दौरान किया गया था. रिलायंस जियो ने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर निकाला है. कंपनी ‘जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर’ के तहत यूजर्स को मुफ्त में 100 GB क्लाउ स्टोरेज दे रही है. अगर आपको मीडिया फाइल्स, फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज में सेव करने हैं, तो इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है. 100 GB क्लाउड स्टोरेज ऑनलाइन डेटा सेव करने के लिए आपको काफी बड़ा स्पेस देती है. 

इन सभी कस्टमर्स को मिलेगा फायदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस साल हुई 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM)में जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान किया था. अब जियो प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कस्टमर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. JioCloud ऐप के जरिए आप क्लाउड स्टोरेज ऑप्शन बढ़ा सकते हैं. जियो का वेलकम ऑफर एंड्रॉयड, iOS और वेब तीनों प्लेटफॉर्म पर मिलेगा. इससे पहले जियोक्लाउड सिर्फ 5 GB फ्री स्टोरेज देता था, लेकिन इस अपडेट के बाद जियो यूजर्स को बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए 100 GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगी. हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है, क्योंकि कंपनी 100 GB स्टोरेज बरकरार रखने के लिए आगे कभी भी चार्ज वसूलना शुरू कर सकती है.

Google-Apple को टक्कर
100 GB फ्री क्लाउड स्टोरेज का दांव चलकर जियो ने क्लाउड स्टोरेज मार्केट की अन्य कंपनियों को बड़ी टक्कर देने की कोशिश की है. गूगल ड्राइव सिर्फ 15 GB फ्री क्लाउड स्टोरेज देता है, जबकि एपल आईक्लाउड में मात्र 5 GB क्लाउड स्टोरेज मिलती है. माइक्रोसॉफ्ट वनड्राइव के तहत भी 5 GB क्लाउड स्टोरेज दी जाती है. Google Drive: 100 GB क्लाउड स्टोरेज के लिए 130 रुपये/महीना या 1300 रुपये/साल और Apple iCloud: 200 GB क्लाउड स्टोरेज के लिए 219 रुपये/महीना चार्ज करते हैं.

ऐसे मिलेगी फ्री 100 GB क्लाउड स्टोरेज
1. जियो वेलकम ऑफर के 100 GB क्लाउड स्टोरेज क्लेम करने के लिए आपके फोन में MyJio ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल्ड होना चाहिए.

2. ऐप खोलने पर एक पॉप-अप नोटिफिकेशन आएगा, जिसमें ऑफर दिया गया होगा.

3. अगर यह पॉप-अप नहीं दिखता है, तो आपको ऐप के ही अंदर ‘100 GB cloud storage’ का बैनर दिख जाएगा.

4. इस पर क्लिक करते ही आप सीथे JioCloud पर 100 GB स्टोरेज पर पहुंच जाएंगे. क्लाउड सर्विस का पूरा फायदा उठाने के लिए JioCloud ऐप डाउनलोड करें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago