होम / टेक / Jio-Airtel ने इन प्लान्स की घटा दी कीमत, TRAI के एक्शन का असर, जानें नई प्राइस

Jio-Airtel ने इन प्लान्स की घटा दी कीमत, TRAI के एक्शन का असर, जानें नई प्राइस

TRAI के एक हालिया निर्देश के जवाब में जियो, एयरटेल और वीआई ने नए प्लान लॉन्च किए हैं, जो सिर्फ वॉयस कॉल और SMS की सुविधा देते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जियो और एयरटेल ने कॉलिंग और SMS ओनली टैरिफ प्लान की कीमतों में कटौती की है. टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI के एक्शन के बाद जियो ने 210 रुपए तक और एयरटेल ने 110 रुपए तक कम कर दिए हैं. TRAI ने हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों को अपने यूजर्स के लिए वॉयस और SMS ओनली पैक का ऑप्शन अलग से देने का आदेश दिया था. इसके बाद कंपनियों ने सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS के नए टैरिफ प्लान तो जारी किए, लेकिन इनकी कीमत डेटा वाले प्लान वाली ही रखी और इनमें से सिर्फ डेटा हटा लिया.

नए टैरिफ प्लान में ग्राहकों का फायदा नहीं 

कंपनियों के नए टैरिफ प्लान का ग्राहकों को कोई फायदा नहीं मिलता, बल्कि नुकसान ही होता है. उदाहरण के तौर पर पहले एयरटेल का सालाना प्लान 1999 रुपए का था. इसमें ग्राहकों को 24 GB डेटा मिलता था, लेकिन कंपनी ने इसमें से 24 GB डेटा हटा दिया और यही प्लान ग्राहकों को सिर्फ वॉयस प्लान के नाम पर लॉन्च कर दिया था.

अब एयरटेल ने 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 1849 रुपए रखी है, जिसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3,600 एसएमएस शामिल हैं. इसके अलावा इसमें भी 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल सदस्यता और मुफ्त हैलो ट्यून की सुविधा दी जा रही है.

ग्राहकों को बिना डेटा वाला पैक सस्ते में मिले 

TRAI चाहता है कि ग्राहकों को बिना डेटा वाला पैक सस्ते में मिले, क्योंकि कई यूजर्स केवल कॉलिंग के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें मौजूदा डेटा पैक के साथ कॉलिंग+SMS के लिए रिचार्ज करना होता है, जो काफी महंगा पड़ता है.

वहीं कई यूजर्स दो सिम का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें एक कॉलिंग के लिए तो दूसरा इंटरनेट के लिए होता है, लेकिन उन्हें रिचार्ज दोनों के लिए करना पड़ता है. ऐसे में सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर सिर्फ कॉलिंग के साथ SMS वाले प्लान जारी करने के आदेश दिए थे. इससे देश के करीब 30 करोड़ मोबाइल यूजर्स को सीधा फायदा मिलेगा.

जियो-एयरटेल-VI ने 25% महंगे कर दिए थे रिचार्ज 

देश की तीन मेजर टेलिकॉम कंपनियों- वोडाफोन-आइडिया, जियो और एयरटेल ने पिछले साल 3 और 4 जुलाई से रिचार्ज के दाम 25% तक बढ़ा दिए थे. तब जियो के 239 रुपए वाले प्लान की कीमत 299 रुपए और एयरटेल का 179 रुपए वाला सबसे किफायती रिचार्ज प्लान अब 199 रुपए का हो गया, जिसके बाद से ही बिना डेटा के पैक देने की मांग उठने लगी थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

46 minutes ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 hour ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

4 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 hour ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

3 hours ago