होम / टेक / भारत में लॉन्च IQOO Neo 10: देश का पहला Snapdragon 8s Gen 4 फोन, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च iQOO Neo 10: देश का पहला Snapdragon 8s Gen 4 फोन, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO Neo 10 हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स और किफायती कीमत के साथ खासकर गेमर्स और पावर यूज़र्स के लिए यह फोन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

iQOO ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO Neo 10 लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन देश का पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है. 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसे पावरफुल फीचर्स के साथ यह फोन मार्केट में दस्तक दे रहा है. चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन में आपको क्या फीचर्स मिलेंगे और इसकी कीमत क्या होगी?

iQOO Neo 10 की कीमत और उपलब्धता

iQOO Neo 10 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 8GB + 128GB: ₹31,999, 8GB + 256GB: ₹33,999 और 16GB + 512GB: ₹40,999 में पेश किया गया है. यह स्मार्टफोन 3 जून से Amazon, iQOO की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. प्री-बुकिंग की शुरुआत 27 मई दोपहर 1 बजे से हो चुकी है.

डिजाइन और डिस्प्ले

iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले न केवल गेमिंग बल्कि वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए भी शानदार अनुभव देने का वादा करता है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है, जो भारत में पहली बार किसी स्मार्टफोन में देखा गया है. यह डिवाइस 16GB तक की LPDDR5X रैम और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. बेस वेरिएंट में UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है.

बैटरी और चार्जिंग

iQOO Neo 10 में दी गई 7000mAh की बैटर इसे लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन बनाती है. इसके साथ मिलने वाली 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक इसे कुछ ही मिनटों में चार्ज कर सकती है, जो यूज़र्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. पहला 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और दूसरा 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 60fps पर सपोर्ट करता है.

अन्य फीचर्स

फोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है और इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C पोर्ट और IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago