होम / टेक / IQOO ने भारत में लॉन्च किया Neo 10R स्मार्टफोन, 6400mAh की बैटरी के साथ है दमदार प्रोसेसर

iQOO ने भारत में लॉन्च किया Neo 10R स्मार्टफोन, 6400mAh की बैटरी के साथ है दमदार प्रोसेसर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने अपना एक नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10R को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 6400mAh की बैटरी दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने अपना एक नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10R को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 6400mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें 256GB का स्टोरेज भी मिल जाता है. यह iQOO की 'R' ब्रांडिंग के साथ आने वाला पहला फोन भी है. हालांकि 'R' का सही मतलब अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन यह निश्चित रूप से एक हाई-परफॉर्मेंस मिड-रेंज स्मार्टफोन है.

iQOO Neo 10R स्पेसिफिकेशन्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन में 4nm Snapdragon 8s Gen 3 SoC द्वारा संचालित प्रोसेसर दिया हुआ है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.0 GHz है. iQOO का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे तेज़ फोन है जो AnTuTu बेंचमार्क पर 1.7 मिलियन स्कोर हासिल करता है. इसमें 90 FPS गेमिंग को 5 घंटे तक स्थिर बनाए रखने की क्षमता है. इसके अलावा, फोन में E-sports मोड, Monster Mode, इन-बिल्ट FPS मीटर और 6043mm² वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है.

यह फोन LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. फोन में 6.78 इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED स्क्रीन है जिसमें सेंटर पंच-होल डिज़ाइन दिया गया है. यह 2,000Hz टच सैंपलिंग रेट, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है. पावर के लिए इसमें 6400mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 80W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके साथ ही यह इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद सबसे स्लिम फोन होने का दावा करता है. फोन IP65 सर्टिफाइड है जिससे यह धूल और पानी से बचाव करता है.

कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP के Sony OIS मेन कैमरा के साथ एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. इसमें AI-बेस्ड कैमरा एन्हांसमेंट फीचर्स हैं और यह 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. ये फोन Android 15-बेस्ड Funtouch OS पर कार्य करेगा जिसके साथ 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे.

कितनी है कीमत

फोन की कीमतों पर नज़र डालें तो iQOO ने इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी है. इसे कंपनी ने Raging Blue और Moonknight Titanium जैसे दो रंगों में बाजार में उतारा है. इसके 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रूपए, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रूपए रखी है. इस फोन की बिक्री 19 मार्च 2025 से शुरू होगी. इस स्मार्टफोन को आप Amazon India और iQOO.com से खरीद सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago