होम / टेक / IQOO 15 भारत में लॉन्च: एडवांस 2K डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ आया नया फ्लैगशिप, जानें कीमत

iQOO 15 भारत में लॉन्च: एडवांस 2K डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ आया नया फ्लैगशिप, जानें कीमत

iQOO 15 उन यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आता है जो प्रीमियम डिस्प्ले, उच्चस्तरीय परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

iQOO ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 पेश कर दिया है. कंपनी ने इस बार डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी तीनों ही मोर्चों पर बड़ा अपग्रेड दिया है. इस स्मार्टफोन में दो स्टोरेज वेरिएंट पेश किए गए हैं और बैंक ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत 64999 रुपये तय होती है. अगर आप एक ऐसे फ्लैगशिप की तलाश में हैं जिसमें परफॉर्मेंस और फीचर्स दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिले, तो iQOO 15 आपके लिए खास साबित हो सकता है. चलिए अब इसके फीचर्स और वेरिएंट्स को विस्तार से समझते हैं.

iQOO 15 की कीमत और उपलब्धता

iQOO 15 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 72999 रुपये है और बैंक ऑफर के बाद यह 64999 रुपये में मिल जाता है. 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 79999 रुपये है और बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 71999 रुपये हो जाती है. फोन की बिक्री 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी. जिन यूजर्स ने प्रायोरिटी पास लिया है, वे 27 नवंबर दोपहर 12 बजे से डिवाइस खरीद पाएंगे.

2K LEAD OLED डिस्प्ले की खासियत

iQOO 15 में 6.85 इंच का 2K LEAD OLED डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह मार्केट में उपलब्ध सबसे एडवांस डिस्प्ले में से एक है और अब तक किसी भी स्मार्टफोन में इसका इस्तेमाल नहीं हुआ है. इस फोन की डिस्प्ले 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट की प्रमुख खूबियां इस प्रकार हैं. ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि सैमसंग आने वाले समय में इसी तरह का डिस्प्ले अपने फ्लैगशिप S26 Ultra में दे सकती है.

Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का पावर

iQOO 15 में क्वालकॉम का ताकतवर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया गया है. गेमिंग परफॉर्मेंस को और बेहतर करने के लिए इसमें Q3 सुपरकंप्यूटिंग चिप भी दी गई है, जो फ्रेम रेट को बूस्ट करती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Origin OS 6 पर चलता है. यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला iQOO फोन है जिसमें Origin OS दिया गया है. इसमें iPhone के Dynamic Island जैसा Origin Island फीचर भी मौजूद है.

50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

iQOO 15 में 50MP के तीन रियर कैमरे मिलते हैं. 50MP मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ,  अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस, जिसमें 100X तक जूम सपोर्ट मिलता है कंपनी का कहना है कि सॉफ्टवेयर और इमेज प्रोसेसिंग को इस तरह ट्यून किया गया है कि कम रोशनी में भी फोटो क्वालिटी बेहतरीन आती है.

7000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

iQOO 15 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रीमियम बिल्ड जैसी खूबियां भी शामिल हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago