होम / टेक / IPhone 17 Series: लॉन्च से पहले सामने आई कीमत और फीचर्स, जानें भारत में क्या होगी कीमत

iPhone 17 Series: लॉन्च से पहले सामने आई कीमत और फीचर्स, जानें भारत में क्या होगी कीमत

iPhone 17 Series के लॉन्च से पहले सामने आई कीमतों और फीचर्स की जानकारियों से यह साफ है कि Apple इस बार अपने डिवाइसेज़ में बड़े बदलाव करने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Apple की बहुप्रतीक्षित iPhone 17 Series सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकती है. इस नई सीरीज में चार मॉडल्स iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को बाजार में उतारा जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी ‘प्लस’ मॉडल की जगह ‘एयर’ मॉडल पेश करने जा रही है. वहीं, लॉन्च से पहले  iPhone 17 की कीमत का भी खुलासा हो गया है, तो आइए इस सीरीज के फीचर्स और कीमतों के बारे में जानते हैं.  

iPhone 17 Series की भारत में संभावित कीमतें

मीडिया रिपोर्ट्स में iPhone 17 Series की भारत में कीमतों को लेकर अहम खुलासे हुए हैं.

- iPhone 17: 79,900 रुपये से शुरू
- iPhone 17 Air: 95,000 रुपये से शुरू
- iPhone 17 Pro: 256GB: 1,45,000 रुपये से शुरू
 -  iPhone 17 Pro Max: 1,60,000 रुपये से शुरू

इनमें 512GB और 1TB वेरिएंट भी उपलब्ध हो सकते हैं. लांकि, यह सभी कीमतें संभावित हैं और लॉन्च के समय इनमें बदलाव हो सकता है. Apple ने आधिकारिक रूप से अभी तक किसी कीमत की पुष्टि नहीं की है.

iPhone 17 Air: सबसे पतला iPhone हो सकता है

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Air अब तक का सबसे पतला iPhone हो सकता है, जिसकी मोटाई केवल 5.6mm होगी. इस डिवाइस में न तो फिजिकल सिम स्लॉट होगा और न ही चार्जिंग पोर्ट. इसके बजाय यह मॉडल ई-सिम सपोर्ट और वायरलेस चार्जिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा.

iPhone 17 Pro: स्टाइलिश कलर ऑप्शंस और दमदार फीचर्स

iPhone 17 Pro को कई आकर्षक रंगों में लॉन्च किया जा सकता है, जिनमें डार्क ब्लू, ब्लैक, सिल्वर, ऑरेंज, पर्पल और स्टील ग्रे शामिल हैं. इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और यह प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है.

तकनीकी खूबियों में भी होगा बड़ा बदलाव

iPhone 17 Series में Apple का नया A19 Pro Bionic चिपसेट देखने को मिल सकता है. साथ ही, इस बार सभी मॉडल्स में 12GB RAM और OLED डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है. बड़ी बैटरी के साथ ये स्मार्टफोन्स ज्यादा बैकअप भी दे सकते हैं.

कब होगा लॉन्च?

iPhone 17 Series को 8 से 12 सितंबर 2025 के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. Apple हर साल सितंबर में अपनी नई iPhone सीरीज लॉन्च करता है, ऐसे में यह अनुमान काफी मजबूत माना जा रहा है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago