होम / टेक / IPhone 17 लॉन्च: कीमत, फीचर्स से लेकर ऑफर्स तक की पूरी जानकारी यहां पढ़ें

iPhone 17 लॉन्च: कीमत, फीचर्स से लेकर ऑफर्स तक की पूरी जानकारी यहां पढ़ें

iPhone 17 सीरीज न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि इसकी कीमत और लॉन्च ऑफर्स भारतीय बाजार के लिए खासतौर पर आकर्षक बनाए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

Apple ने 19 सितंबर 2025 को भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है. इस नई सीरीज के साथ कंपनी ने एक नया अल्ट्रा-थिन मॉडल, iPhone Air भी पेश किया है. लॉन्च के पहले ही दिन ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह और स्टोर्स पर भारी भीड़ देखी गई, जिससे Apple की इस नई पेशकश की लोकप्रियता साफ झलकती है.

क्या है iPhone 17 में नया?

Apple ने इस बार iPhone 17 सीरीज में कई अपग्रेड दिए हैं जो यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का वादा करते हैं. इस नई सीरीज के सभी मॉडल्स में अब 256GB बेस स्टोरेज मिल रही है. ProMotion डिस्प्ले के साथ स्मूद विजुअल्स,  48MP फ्यूजन वाइड रियर कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा, सेंटर स्टेज फीचर के साथ,  iPhone 17 में नया A19 चिपसेट, जबकि Air और Pro मॉडल्स में A19 Pro प्रोसेसर भी मिल रहा है.

iPhone 17 भारत में कहां से खरीदें?

iPhone 17 सीरीज भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है:

- ऑनलाइन स्टोर्स: Apple India वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Croma, Vijay Sales, Reliance Digital

- ऑफलाइन स्टोर्स: Apple स्टोर्स और अधिकृत Apple रीसेलर्स

iPhone 17 की कीमतें (भारत में)

1. iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये

2. iPhone Air की कीमत 1,19,900 रुपये

3. iPhone 17 Pro Max की कीमत 2,29,900 रुपये 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में बेस iPhone 17 की कीमत ब्राजील ($1,484) और तुर्की ($1,885) की तुलना में कम है. यानी भारत में यह iPhone काफी प्रतिस्पर्धी मूल्य पर उपलब्ध है.

लॉन्च ऑफर्स: EMI, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस

iPhone 17 पर कई आकर्षक लॉन्च ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जो प्रमुख रिटेलर्स पर लागू हैं. इसमें नो-कॉस्ट EMI विकल्प, iPhone 17 पर ₹6,000 तक का कैशबैक, Pro और Air मॉडल्स पर ₹4,000 तक का कैशबैक और पुराने फोन पर ₹7,000 तक एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा  है. ये ऑफर्स खासतौर पर Croma, Vijay Sales, Reliance Digital, Redington और Ingram Micro जैसे आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं, और चुनिंदा बैंक कार्ड व EMI योजनाओं के साथ लागू होते हैं.

iPhone 17 को लेकर बेंगलुरु और अन्य शहरों में क्रेज

iPhone 17 की लॉन्चिंग के दिन बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में Apple स्टोर्स पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं. Mall of Asia स्थित Apple Hebbal Store (बेंगलुरु), BKC (मुंबई) और Select Citywalk (दिल्ली) में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी. मुंबई में एक ग्राहक ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं रात 12 बजे से iPhone 17 खरीदने के लिए स्टोर के बाहर लाइन में खड़ा था, अब फाइनली फोन हाथ में आ गया है तो बहुत खुश हूं.

बुकिंग में उछाल: iPhone 16 के मुकाबले 30-40% ज्यादा डिमांड

Apple की iPhone 17 सीरीज की बुकिंग पिछले साल की iPhone 16 सीरीज की तुलना में 30 से 40% ज्यादा रही है. वितरकों और खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, यह शुरुआती प्रतिक्रिया अभूतपूर्व है. Counterpoint Research के आंकड़ों से पता चलता है कि इस बार शुरुआती स्तर के iPhone मॉडल की बिक्री पुराने मॉडल्स की तुलना में कहीं अधिक रहने की संभावना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

2 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

1 hour ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

2 hours ago

₹1 लाख करोड़ राजस्व का लक्ष्य, FMCG में बड़ा दांव; ईशा अंबानी ने RCPL के विस्तार का रोडमैप रखा

फूड पार्क नेटवर्क में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, कैंपा और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त के दम पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी महत्वाकांक्षा

6 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

5 hours ago