होम / टेक / जल्द आएगा भारत का अपना AI मॉडल, DeepSeek, ChatGPT और Gemini को मिलेगी टक्कर

जल्द आएगा भारत का अपना AI मॉडल, DeepSeek, ChatGPT और Gemini को मिलेगी टक्कर

Deepseek AI के बाद भारत जल्द ही अपना एआई मॉडल डेवलप करने जा रहा है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी पुष्टि की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Deepseek का ‘AI Assistant’ ऐपल के आईफोन स्टोर पर डाउनलोड किया जाने वाला पहले नंबर का मुफ्त ऐप बन गया और इसकी शुरुआत के कारण अमेरिकी शेयर बाजार (वॉल स्ट्रीट) में बड़ी गिरावट देखी गई. अब भारत भी अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल डेवलप करने जा रहा है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी पुष्टि की है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'India AI मिशन' ने 18,693 GPU को जोड़ा है. ये 10,000 GPU कम्प्यूट कैपेसिटी के लक्ष्य से ज्यादा है.

भारत अपना AI मॉडल डेवलप करेगा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, 'हम अपना फाउंडेशनल AI मॉडल डेवलप करेंगे, प्रस्तावों के लिए एक रूपरेखा तैयार की है. इसमें भारतीय संदर्भ, भाषाओं, संस्कृतियों को ध्यान में रखा जाएगा. इसमें LLM के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डेटासेट भारत-केंद्रित होंगे. कम से कम 6 डेवलपर हैं जो 4-10 महीने में एक बुनियादी मॉडल तैयार करेंगे.भारत का फाउंडेशनल मॉडल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मॉडल से मुकाबला करने में सक्षम होगा. इस फाउंडेशनल मॉडल में डेटा प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखा जाएगा.'

दुनिया की सबसे सस्ती AI कंप्यूट सुविधा

कॉमन कंप्यूट फैसिलिटी का इस्तेमाल अब रिसर्चर्स, स्टार्टअप्स, फर्म्स कर सकेंगे. 18,693 में से करीब 10,000 GPUs आज से उपलब्ध हैं. तकनीकी साझेदार पहले ही GPU का संचालन कर चुके हैं. दो दिन में कॉमन कंप्यूट फैसिलिटी इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगी. AI कंप्यूट कैपिसिटी बोलियों में मिलीं दरें बहुत ज्यादा कंपिटीटिव थीं. AI कंप्यूट के लिए औसत दर 115.85 रुपये/GPU घंटा है, जबकि ग्लोबल बेंचमार्क $2.5-3/GPU घंटा है. इसमें छात्रों, शिक्षाविदों को 40% सब्सिडी दी जा रही है. जिससे इसे 100 रुपये/ घंटे से कम पर उपलब्ध करा सकें.

AI की सेफ्टी सबसे महत्वपूर्ण

मिशन की शुरुआत से AI की सेफ्टी पर फोकस होगा. सेफ्टी कंसर्न को डेवलेपमेंट के साथ जारी रखा जाएगा. टेक्नो लीगल अप्रोच से डाटा प्रोटेक्शन सुनिश्चित किया जाएगा. जियो प्लेटफॉर्म्स, टाटा कम्युनिकेशंस AI कंप्यूट कैपिसिटी देंगी. योट्टा, ओरिएंट टेक्नोलॉजीज भी AI कंप्यूट कैपिसिटी देंगी. भारत की GPU कंप्यूट कैपिसिटी 1,480 H200 हैं, जो कि सबसे शक्तिशाली GPU है. 15,000 हाई-एंड GPUs को खरीदा गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago