होम / टेक / अब भारत में ही बनेगी मोबाइल, हेडफोन,पावर बैंक की बैटरी! जानिए इस नई पहल को

अब भारत में ही बनेगी मोबाइल, हेडफोन,पावर बैंक की बैटरी! जानिए इस नई पहल को

इस प्लांट की स्थापित क्षमता 270 Mwh है और प्रतिदिन 10Ah क्षमता के 20,000 सेल का उत्पादन कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत को अब लीथियम सेल के लिए चीन या किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. क्योंकि अब आज से भारत को उसका पहला लीथियम सेल मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट मिल जाएगा. ये सिर्फ प्लांट नहीं है बल्कि आत्म निर्भर भारत की ओर एक बड़ा कदम भी है, क्योंकि भारत अबतक अपनी जरूरत के लिए लीथियम सेल को चीन या ताइवान से इंपोर्ट करता है. 

पहला लीथियम सेल मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट 
ये लीथियम सेल मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट आंध्र प्रदेश के तिरुपति में बनाया गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि ये प्लांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग का हब बनाने के विजन की दिशा में एक कदम है. ये प्लांट चेन्नई बेस्ड Munoth Industries Limited ने 165 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है. ये प्रधानमंत्री मोदी द्वारा टेम्पल टाउन में 2015 में स्थापित दो इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर्स में से किसी एक में स्थित है.

आज होगा प्लांट का उद्घाटन

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर आज इस प्लांट का दौरा करने जाएंगे और इस प्लांट का उद्घाटन करेंगे. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर इसके अलावा Dixon Technologies और United Telelinks के प्लांट्स पर भी जाएंगे, जो कि इन दोनों इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर्स में मौजूद है. उद्घाटन के बाद वो मीडिया को भी संबोधित करेंगे 

चीन पर निर्भरता खत्म होगी

इस प्लांट की स्थापित क्षमता 270 Mwh है और प्रतिदिन 10Ah क्षमता के 20,000 सेल का उत्पादन कर सकती है. इन सेल्स का इस्तेमाल पावर बैंक में किया जाता है और यह क्षमता भारत की मौजूदा जरूरतों का लगभग 60 परसेंट है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे मोबाइल फोन, सुनने योग्य और पहनने योग्य उपकरणों के लिए भी सेल का उत्पादन किया जाएगा. मौजूदा समय में भारत लीथियम आयन बैटरीज का 100 परसेंट इंपोर्ट करता है, चाहे वो सेल के तौर पर हो या बैटरी पैक के तौर पर. ये इंपोर्ट चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और हॉन्ग कॉन्ग से किया जाता है.

VIDEO: इस दिन कोई भी मूवी देखें सिर्फ 75 रुपये में


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

17 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

5 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

14 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

14 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

14 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

17 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago