होम / टेक / डिजिटल मोर्चे पर भारत का बड़ा वार, पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट ब्लॉक

डिजिटल मोर्चे पर भारत का बड़ा वार, पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट ब्लॉक

पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट भारत में ब्लॉक करना न केवल एक डिजिटल स्ट्राइक है, बल्कि यह साइबर मोर्चे पर भारत की सख्ती का संकेत भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं. इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया है. जवाबी कार्रवाई में भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए डिजिटल क्षेत्र में कार्रवाई की है.

भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक X अकाउंट  

सरकार के ताजा फैसले के तहत माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर Government of Pakistan का आधिकारिक अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. अब जब कोई उपयोगकर्ता इस अकाउंट को खोलता है तो उसे "Account Withheld" का संदेश दिखाई देता है, जिसका मतलब है कि भारत में इस अकाउंट से किया गया कोई भी पोस्ट अब नहीं देखा जा सकेगा.

पाकिस्तान को डिजिटल मोर्चे पर झटका  

यह फैसला न केवल भारत की साइबर-संप्रभुता को मजबूत करने वाला है, बल्कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी एक सख्त संदेश देता है. पहलगाम हमले के बाद से ही सरकार लगातार कई महत्वपूर्ण फैसले ले रही है ताकि पाकिस्तान को उसकी नीतियों के लिए जवाबदेह बनाया जा सके.

सरकार ने लिए कई बड़े रणनीतिक फैसले  

डिजिटल स्ट्राइक के अलावा सरकार ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में कई और निर्णायक कदम उठाए हैं. इनमें सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार, अटारी बॉर्डर से आवाजाही पर रोक और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने जैसे फैसले शामिल हैं. यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी.

पहलगाम अटैक में अब तक 26 मौतें, कई घायल  

इस आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि डिजिटल स्ट्राइक के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ और कौन से कठोर कदम उठाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

2 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

11 minutes ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

1 hour ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

2 hours ago

₹1 लाख करोड़ राजस्व का लक्ष्य, FMCG में बड़ा दांव; ईशा अंबानी ने RCPL के विस्तार का रोडमैप रखा

फूड पार्क नेटवर्क में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, कैंपा और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त के दम पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी महत्वाकांक्षा

6 hours ago