होम / टेक / HP ने भारत में लॉन्च किए नेक्स्ट-जेनरेशन AI PC, जानें कीमत और खासियत

HP ने भारत में लॉन्च किए नेक्स्ट-जेनरेशन AI PC, जानें कीमत और खासियत

HP की नई इलाइटबुक, प्रोबुक और ओमनीबुक सीरीज AI फीचर्स से लैस है. इससे प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स को बेहतर परफॉर्मेंस और स्मार्ट एक्सपीरियंस मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एचपी (HP) ने आज भारत में अपने सबसे पावरफुल और व्यापक नेक्स्ट-जेनरेशन एआई पीसी (Next-Gen AI PC) की सीरीज लॉन्च की. इन पीसी को भारत के बिजनेस, स्टार्टअप्स और उपभोक्ताओं के लिए डिजाइन किया गया है ताकि उनकी कंप्यूटिंग जरूरतों को और स्मार्ट, तेज और एआई-सक्षम बनाया जा सके. एचपी की इस नई रेंज में एचपी इलाइटबुक (HP EliteBook), एचपी प्रोबुक (HP ProBook) और एचपी ओमनीबुक (HP OmniBook) शामिल हैं. आइए आपको इस PC के फीचर्स और कीमत की विस्तार से जानकारी देते हैं. 

तेज परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल एनपीयू और लेटेस्ट प्रोसेसर

इस नए पोर्टफोलियो में Intel Core Ultra 200V, AMD Ryzen AI 300 और Qualcomm Snapdragon X सीरीज जैसे एडवांस प्रोसेसर दिए गए हैं. इन लैपटॉप्स में 40 से 55 TOPS (ट्रिलियन ऑपरेशंस प्रति सेकंड) की क्षमता वाले डेडिकेटेड NPU लगे हैं, जो शानदार एआई रेस्पॉन्स और मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस देते हैं.

प्रोफेशनल्स के लिए एचपी इलाइटबुक और प्रोबुक

एचपी ने इलाइटबुक 8, इलाइटबुक 6 और प्रोबुक 4 जी1क्यू को खासतौर पर आधुनिक बिजनेस यूजर्स के लिए डिजाइन किया है. ये डिवाइस उन लीडर्स के लिए हैं, जिन्हें रिमोट टीम मैनेजमेंट, वर्चुअल कोलैबोरेशन और हाई परफॉर्मेंस की जरूरत होती है. एआई पावर्ड ऑटो फ्रेमिंग, नॉइस कैंसलेशन, लंबी बैटरी लाइफ और एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी इन्हें खास बनाते हैं.

क्रिएटर्स के लिए एचपी ओमनीबुक सीरीज

ओमनीबुक अल्ट्रा 14”, ओमनीबुक एक्स 14”, ओमनीबुक 5 और 7 सीरीज को खासतौर पर क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए तैयार किया गया है. चाहे ग्राफिक डिजाइनिंग हो, स्ट्रीमिंग, वीडियो एडिटिंग या ऑनलाइन लर्निंग इन एआई पीसी में सब कुछ है. ये लैपटॉप यूजर्स को बैकग्राउंड में चलने वाली एआई तकनीक की मदद से ज्यादा स्मार्ट, तेज और कनेक्टेड बनाते हैं.

बेहतर एआई सॉफ्टवेयर अनुभव

एचपी की इस रेंज में कई एआई-सक्षम सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए गए हैं:
-HP AI Companion : एक ऑन-डिवाइस रिसर्च असिस्टेंट जो इंटरनेट के बिना भी पर्सनल फाइल्स का एनालिसिस करता है.
- Poly Camera Pro : ऑटो फ्रेमिंग, मल्टी-कैमरा सपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग इंटीग्रेशन जैसी सुविधाओं के साथ बेहतर वर्चुअल प्रजेंस देता है.
- Poly Audio : वातावरण के अनुसार खुद को एडजस्ट करता है, बैकग्राउंड नॉइस कम करता है और वॉइस क्लैरिटी बढ़ाता है.
- myHP Platform : बैटरी, परफॉर्मेंस और कीबोर्ड कस्टमाइजेशन को ऑप्टिमाइज करता है.

सुरक्षित और सस्टेनेबल डिजाइन

इन पीसी में एचपी वुल्फ प्रो सिक्योरिटी के साथ विजुअल हैकिंग से सुरक्षा के लिए ऑनलुकर डिटेक्शन और HP Sure View जैसे फीचर्स शामिल हैं. साथ ही, इन डिवाइसेज़ को ओशन बाउंड प्लास्टिक और रिसाइकल्ड मेटल से बनाया गया है, जिससे ई-कचरे को कम किया जा सके. एचपी इंडिया की एमडी इप्सिता दासगुप्ता ने कहा, “भारत एआई क्रांति के केंद्र में है. एचपी की यह रेंज डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने में मदद करेगी, जिससे हर सेक्टर में प्रोडक्टिविटी और अवसर बढ़ेंगे.”

कीमत और उपलब्धता

 मॉडल                                       शुरुआती कीमत (₹)                       उपलब्धता 

HP EliteBook 8 G1i                 ₹1,46,622                            HP Online Store 
HP EliteBook 6 G1q                ₹87,440                               HP Online Store 
HP ProBook 4 G1q|                 ₹77,200                              HP World Store 
HP OmniBook Ultra 14”           ₹1,86,499                           HP World/Online Store 
HP OmniBook X Flip 14”         ₹1,14,999                           HP World/Online Store 
HP OmniBook 7 Aero 13”        ₹87,499                              HP World/Online Store 
HP OmniBook 5 16”                ₹78,999                               HP World/Online Store 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

3 minutes ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

3 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

2 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

2 hours ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

2 hours ago