होम / टेक / भारत में Apple Stores ने एक महीने में कर डाली इतनी कमाई, कानों पर नहीं होगा यकीन

भारत में Apple Stores ने एक महीने में कर डाली इतनी कमाई, कानों पर नहीं होगा यकीन

Apple ने भारत में अप्रैल में दो स्टोर्स खोले थे. कंपनी का पहला ऑफिशियल स्टोर मुंबई में खुला था और दूसरा स्टोर दिल्ली में ओपन हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

iPhone बनाने वाली कंपनी Apple के भारत में दो ऑफिशियल स्टोर्स हैं. Apple ने 18 अप्रैल को मुंबई में पहला स्टोर खोला था और इसके बाद 20 अप्रैल को दिल्ली में दूसरा. मुंबई के Jio World Drive मॉल में खुले इस स्टोर का नाम Apple BKC है. वहीं, दिल्ली के Citywalk मॉल में खुले दूसरे स्टोर का नाम Apple Saket है. इन दोनों स्टोर्स की ओपनिंग के लिए कंपनी के सीईओ टिम कुक खासतौर पर भारत आए थे. Apple के इन स्टोर्स को अब तक काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. इनकी एक महीने की बिक्री ही करोड़ों में पहुंच गई है. 

लगभग दो गुना ज्यादा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई के प्रत्येक Apple स्टोर ने एक महीने में 22 से 25 करोड़ रुपए से अधिक की बिक्री की है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आंकड़ा देश में नॉन-फेस्टिवल पीरियड के दौरान किसी इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर की बिक्री का लगभग दोगुना है. रिवेन्यु के मामले में Apple Store देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर बन कर उभर रहा है. बता दें कि इन दोनों स्टोर्स से पहले तक Apple का भारत में कोई ऑफिशियल स्टोर नहीं था, कंपनी अपने पार्टनर्स के माध्यम से बिक्री करती थी. 

दिल्ली से बड़ा मुंबई स्टोर
मुंबई के Apple BKC ने पहले दिन ही 10 करोड़ रुपए से अधिक की सेल कर ली थी, जो कि कुछ सबसे बड़े स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोरों की तुलना में लगभग 2-3 करोड़ रुपए अधिक है. मुंबई का एप्पल स्टोर दिल्ली के मुकाबले बड़ा है और यहां कर्मचारियों की संख्या भी ज्यादा है. लेकिन दोनों स्टोर्स का महीने का रिवेन्यु लगभग समान ही रहा है. वहीं किराए की बात करें तो Apple BKC का मासिक किराया 42 लाख रुपए है. जबकि दिल्ली के साकेत स्टोर का किराया 40 लाख रुपए है.

बन सकता है नया रिकॉर्ड
एक्सपर्ट्स का कहना है कि Apple के दोनों स्टोर्स बिक्री का नया रिकॉर्ड बना सकते हैं, क्योंकि Apple उत्पादों का औसत बिक्री मूल्य (ASP) काफी अधिक है. एक रिपोर्ट के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2022 में भारत में आईफोन का ASP ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से 935-990 डॉलर और ऑनलाइन बिक्री के माध्यम से 890 डॉलर था. Apple के दोनों स्टोर्स की ओपनिंग पर ही 6000 से ज्यादा लोगों ने स्टोर विजिट किया था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों में Apple को लेकर कितनी दीवानगी है.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago