होम / टेक / WhatsApp पर ई-चालान भेजकर साइबर ठगी कर रहे हैकर्स, भारतीयों को बना रहे निशाना

WhatsApp पर ई-चालान भेजकर साइबर ठगी कर रहे हैकर्स, भारतीयों को बना रहे निशाना

वियतनाम के स्कैमर्स WhatsApp पर नकली ई-चालान भेजकर भारतीय यूजर्स को निशाना बना रहे हैं. ये हैकर्स अब तक 16 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ओर दुनिया डिजिटलीकरण और टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रही है. अब पेमेंट से लेकर चालान तक सीधा ऑनलाइन भेजे जाते हैं. दूसरी ओर साइबर ठग इस टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करके लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं. हाल में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पता चला है कि हैकर्स व्हाट्सऐप पर फर्जी ई-चालान का लिंक भेजकर लोगों के बैंक अकाउंट को खाली कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं ये साइबर ठग कैसे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और इनसे आप कैसे बच सकते हैं?

व्हाट्सऐप पर भेज रहे ई-चालान
एक रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम हैकर समूह के स्कैमर्स WhatsApp पर नकली ई-चालान भेजकर भारतीय उपयोगकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक स्कैमर्स मैसेज के जरिए लोगों को एक फर्जी ऐप डाउनलोड करने को उकसाते हैं, ऐसा करते ही ठग लोगों के व्यक्तिगत डेटा चुरा लेते हैं. जिसके जरिए वे उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं.

ऐसे बनाते हैं लोगों को शिकार
स्कैमर्स खुद को परिवहन सेवा या कर्नाटक पुलिस विभाग का दिखाते हैं और उन्हीं के हवाले से फर्जी मैसेज भेजते हैं. वे ई-चालान भेजकर ट्रैफ़िक उल्लंघन के लिए जुर्माना भरने की सूचना देते हैं. जब यूजर्स दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह एक APK (एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज) डाउनलोड करने को कहता है. एक बार ऐप इंस्टॉल होने के बाद यह आपके कॉन्टैक्स, फ़ोन कॉल, एसएमएस और यहां तक कि डिफ़ॉल्ट मैसेजिंग ऐप बनने जैसे कई परमिशन ले लेता है. यह मैलवेयर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) और अन्य संवेदनशील संदेशों को इंटरसेप्ट करता है, जिससे हैकर्स पीड़ितों के ई-कॉमर्स अकाउंट तक पहुंच सकते हैं फिर वे गिफ्ट कार्ड खरीदते हैं और उन्हें भुनाते हैं, जिससे डायरेक्ट फंड ट्रांसफर का कोई सबूत नहीं रहता है. 

इस राज्य के लोग बने सबसे ज्यादा शिकार
इस घोटाले ने पूरे भारत में उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार स्कैमर्स के निशाने पर गुजरात के लोग सबसे ज्यादा पाए गए. उसके बाद कर्नाटक का स्थान है. ठगों की पहचान वियतनाम के बाक गियांग प्रांत से की गई है. वे खुद की पहचान छुपाने के लिए प्रॉक्सी IP का इस्तेमाल करते थे. ये स्कैमर्स व्रोम्बा ग्रुप के एक मैलवेयर से इस ठगी को अंजाम दे रहे हैं. वहीं, अब तक ये ठग 16 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें-फिनटेक स्टार्टअप OmniCard ने इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स से जुटाए 3 मिलियन डॉलर

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
1. ऐसे घोटालों का शिकार होने से बचने के लिए एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें. 
2. आप किन ऐप्स को अपने मोबाइल में परमिशन दे रहे हैं ये नियमित रूप से चेक करें. 
3. महज Google Play Store या ऐप स्टोर जैसे आधिकारिक सोर्स से ही ऐप डाउनलोड करें. 
4. अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप को अप-टू-डेट रखें. 
5. संदिग्ध एसएमएस गतिविधि का पता लगाने और आपको अलर्ट करने के लिए आधुनिक टूल्स का इस्तेमाल करें. 
6. बैंकिंग और अन्य संवेदनशील सेवाओं के लिए अलर्ट सेट करें.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

53 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago