होम / टेक / GPay ने यूजर्स को दिया झटका, मोबाइल रिचार्ज के बाद यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर भी लगेगा शुल्क!

GPay ने यूजर्स को दिया झटका, मोबाइल रिचार्ज के बाद यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर भी लगेगा शुल्क!

GPay का यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर शुल्क लगाना UPI ट्रांजैक्शन से कमाई करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के प्रमुख UPI प्लेटफॉर्म्स में से एक गूगल पे (GPay) ने अब बिजली और गैस जैसे यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर शुल्क लेना शुरू कर दिया है. पहले, इन छोटे ट्रांजैक्शनों पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन अब क्रेडिट और डेबिट कार्ड से किए गए पेमेंट्स पर अतिरिक्त शुल्क और GST लगेगा. इससे पहले, गूगल पे ने मोबाइल रिचार्ज पर 3 रुपये का सुविधा शुल्क लगाया था, अब यह बिल पेमेंट्स पर भी लागू हो गया है.  

UPI ट्रांजैक्शन में गूगल पे की बढ़ती हिस्सेदारी

UPI का उपयोग लगातार बढ़ रहा है, और जनवरी 2025 में 16.99 अरब ट्रांजैक्शन्स हुए, जिनकी कुल वैल्यू 23.48 लाख करोड़ रुपये थी. यह दिसंबर 2024 की तुलना में 1.55% ज्यादा ट्रांजैक्शन्स और 1% ज्यादा वैल्यू दर्शाता है. पिछले साल की तुलना में इसमें 39% की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं, गूगल पे UPI ट्रांजैक्शनों में एक बड़ी हिस्सेदारी रखता है, जो लगभग 37% है. जनवरी तक, गूगल पे ने 8.26 लाख करोड़ रुपये के UPI ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए हैं.

अब इतना देना पड़ेगा शुल्क

गूगल पे से यूटिलिटी बिल जैसे गैस सिलेंडर बुकिंग, बिजली बिल भरने, DTH रिचार्ज और फास्टैग रिचार्ज जैसी सेवाओं के लिए पेमेंट करते वक्त उन्हें अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ेगा. यह नया चार्ज 0.5% से लेकर 1% तक होगा, और इसके साथ ही यूजर्स को कन्वीनियंस फीस पर GST भी देना होगा. इस बदलाव के बाद गूगल-पे यूजर्स के लिए लेन-देन की लागत बढ़ने वाली है, जिससे डिजिटल पेमेंट सिस्टम के उपयोगकर्ता परेशान हो सकते हैं. जानकारों के अनुसार गूगल पे ने अपने खर्च को उपयोगकर्ताओं पर डालने के लिए यह कदम उठाया है, जोकि पहले कंपनी खुद उठाती थी. बता दें, इससे पहले 2023 में गूगल-पे ने मोबाइल रिचार्ज पर सर्विस चार्ज लेने का ऐलान किया था, जिसके तहत अब मोबाइल रिचार्ज पर यूजर्स को 3 रुपये तक का अतिरिक्त चार्ज देना होता है. 

दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी शुल्क  
PhonePe और Paytm जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी कार्ड से किए गए कुछ यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर शुल्क लिया जाता है. PhonePe की वेबसाइट के अनुसार, बिजली, पानी, और पाइप्ड गैस जैसी सेवाओं के बिल पेमेंट्स पर कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए शुल्क लिया जाता है. Paytm भी कुछ यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर 1 रुपये से लेकर 40 रुपये तक का शुल्क वसूलता है.  

UPI ट्रांजैक्शनों की प्रोसेसिंग कॉस्ट   
UPI ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग की लागत वित्त वर्ष 2024 में 12,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. हालांकि, भारत सरकार ने छोटे UPI ट्रांजैक्शनों पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को माफ कर दिया है, जिससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिला है. इसके बावजूद, UPI प्लेटफॉर्म्स को इससे अधिक कमाई के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

1 week ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

1 hour ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

1 hour ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

4 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

3 hours ago