✕

होम / टेक / AI रेस में पीछे नहीं रहेगा भारत, सरकार को स्वदेशी AI मॉडल विकसित करने के मिले 67 प्रस्ताव

AI रेस में पीछे नहीं रहेगा भारत, सरकार को स्वदेशी AI मॉडल विकसित करने के मिले 67 प्रस्ताव

AI मॉडल की तेज होती रेस में भारत भी शामिल होने जा रहा है. सरकार ने फाउंडेशन AI मॉडल बनाने के लिए पिछले महीने प्रस्ताव मांगे थे और अब उसे 67 प्रस्ताव मिल चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत अपना AI मॉडल बनाना चाह रहा है. इसके लिए सरकार ने 10,370 करोड़ रुपये का इंडियाएआई मिशन शुरू किया है. अब इस मिशन के तहत सरकार के पास 67 प्रस्ताव पहुंचे हैं. इनमें से 20 प्रस्ताव लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) के विकास से जुड़े हुए हैं. अब इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय इन प्रस्तावों पर विचारों के लिए एक कमेटी बनाने की तैयारी कर रहा है. बता दें कि सरकार ने पिछले महीने कंपनियों और डेवलपर्स से एक डोमेस्टिक फाउंडेशनल मॉडल बनाने के लिए प्रस्ताव मांगे थे.

इन कंपनियों ने दिए LLM के प्रस्ताव

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 67 में 20 प्रस्ताव LLM से जुड़े हुए हैं, जबकि बाकी सेक्टर-स्पेसिफिक स्मॉल लैंग्वेज मॉडल (SML) के लिए हैं. LLM के प्रस्ताव देने वाली कंपनियों में ओला, Sarvam AI और CoRover.ai आदि शामिल हैं. माना जा रहा है कि अगले एक महीने में मंत्रालय की कमेटी इस प्रस्तावों पर चर्चा कर लेगी. इस कमेटी में बाहर से विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा. 

इसी साल लॉन्च हो सकता है भारत का पहला AI मॉडल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनवरी में कहा था कि OpenAI के ChatGPT और चीन के DeepSeek की तर्ज पर भारत भी अपना जनरेटिव AI मॉडल लॉन्च करेगा. भारत में कम से कम छह ऐसे बड़े डेवलपर्स हैं, जो अधिक से अधिक 6-8 महीनों में AI मॉडल बना सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत अपना फाउंडेशन AI मॉडल तैयार करेगा. भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए इसके डेटासेट को तैयार किया जाएगा ताकि इसमें किसी प्रकार का बायस शामिल न हों. 

तेज हो रही है AI मॉडल की रेस

OpenAI ने 2023 के आखिर में ChatGPT को लॉन्च किया था. इसके बाद से इस क्षेत्र में नई होड़ शुरू हो गई. शुरुआती कुछ समय तक अकेले ही राज करने वाली OpenAI को अब दूसरी कंपनियों से टक्कर मिल रही है. पिछले दिनों चीनी स्टार्टअप DeepSeek के AI मॉडल ने टेक जगत में तहलका मचा दिया था. DeepSeek ने अमेरिकी कंपनियों की तुलना में बेहद कम लागत में अपना मॉडल तैयार किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

14 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

15 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

17 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

19 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

20 hours ago