होम / टेक / सावधान! हैकर्स के निशाने पर हैं Samsung यूजर्स, भारत सरकार ने जारी की चेतावनी!

सावधान! हैकर्स के निशाने पर हैं Samsung यूजर्स, भारत सरकार ने जारी की चेतावनी!

Samsung के बहुत स्मार्टफोन्स की सिक्योरिटी खतरे में है और सैमसंग यूजर्स फिलहाल हैकर्स के निशाने पर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में भारत सरकार की संस्था CERT-In (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) द्वारा कोरियाई फोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) के फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की गई है. यह मुद्दा फिलहाल काफी जोर पकड़ रहा है, लेकिन अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस चेतावनी को महत्त्वपूर्ण नहीं मान रहे हैं. अगर आपको भी लग रहा है कि मुद्दा कुछ खास नहीं है तो आपको बता दें कि आपका फोन हैकर्स के निशाने पर है और ये चेतावनी आपको हैकर्स का शिकार बनने से रोकने के लिए ही जारी की गई है. 

क्या है पूरा मामला?
CERT-In की मानें तो सैमसंग (Samsung) के बहुत स्मार्टफोन्स की सिक्योरिटी खतरे में है और सैमसंग यूजर्स फिलहाल हैकर्स के निशाने पर हैं और हैकर्स कभी भी बहुत ही आसानी से इन्हें हैक करके आपको अपना शिकार बना सकते हैं. इतना ही नहीं, एंड्राइड 11 (Android 11), एंड्राइड 12 (Android 12) और एंड्राइड 13 (Android 13) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले सैमसंग के सभी स्मार्टफोन की सिक्योरिटी अवस्था को काफी गंभीर स्थिति में बताया जा रहा है. CERT-In के अनुसार मोबाइल के सिक्योरिटी फीचर्स काफी कमजोर हैं और उनमें बहुत ही आसानी से सेंध लगाकर हैकर्स डिवाइस को हैक किया जा सकता है और आपकी संवेदनशील जानकारी जैसे आपकी बैंक डिटेल्स, पर्सनल डिटेल्स आदि चुराई जा सकती हैं. 

कैसे करें बचाव?
CERT-In के अनुसार आपकी संवेदनशील जानकारी के साथ-साथ आपके कॉन्टैक्ट यानी फोन में सेव नंबरों को भी प्राप्त किया जा सकता है और उनका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है. अब सवाल उठता है कि खुद का बचाव कैसे करें. CERT-In का कहना है कि अगर आप अपना बचाव करना चाहते हैं तो अपने सैमसंग (Samsung) डिवाइस को अपडेट जरूर कर लें. साथ ही आपको यह भी बता दें कि यह चेतावनी केवल कुछ चुनिंदा डिवाइसों और कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही जारी की गई है. 

क्यों जारी करनी पड़ी चेतावनी?
आपको बता दें कि सैमसंग (Samsung) से पहले जानी-मानी वैश्विक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल (Apple) और सोफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के लिए भी ऐसी चेतावनी जारी की जा चुकी है. सैमसंग के ऐसे स्मार्टफोन जो एंड्राइड 11, एंड्राइड 12 और एंड्राइड 13 पर चल रहे थे उनके सिक्योरिटी फीचर्स में कमी देखने को मिली और साथ ही डिवाइस में वायरस के प्रवेश करने की संभावनाएं भी CERT-In को दिखने लगीं और इसी वजह से संस्था को सैमसंग के कुछ चुनिंदा डिवाइसों के लिए चेतावनी जारी करनी पड़ी.
 

यह भी पढ़ें: क्या पूरा होगा PM Modi का ये सपना, Raghuram Rajan ने तो जता दिया संशय?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago