होम / टेक / Gmail यूजर्स के लिए Google का बड़ा ALERT, एक क्लिक और उड़ सकता है पूरा डाटा

Gmail यूजर्स के लिए Google का बड़ा ALERT, एक क्लिक और उड़ सकता है पूरा डाटा

गूगल ने अपने Gmail यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है. ये चेतावनी एक फिशिंग स्कैम को लेकर है. जानिए क्या है ये स्कैम.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप Gmail का इस्तेमाल करते हैं तो सतर्क हो जाएं. Google ने अपनी ईमेल सर्विस के 3 अरब से ज्यादा यूजर्स के लिए एक अहम वॉर्निंग जारी की है. यह चेतावनी एक खतरनाक फिशिंग स्कैम को लेकर है, जिसमें स्कैमर्स यूजर्स से लॉगइन डिटेल्स चुराने की कोशिश कर रहे हैं. इस फिशिंग अटैक का खुलासा एक सॉफ्टवेयर डेवलपर द्वारा किया गया, जिसने X (पहले ट्विटर) पर बताया कि उसे "NoReply@Google.com" से एक संदिग्ध ईमेल मिला. ईमेल में दावा किया गया था कि यूजर के Google अकाउंट डेटा को लेकर समन (summons) जारी किया गया है.

कैसे काम करता है यह स्कैम?

इस फेक ईमेल में एक लिंक दिया गया था, जो देखने में Google के असली सपोर्ट पेज जैसा लग रहा था, लेकिन असल में वह एक फिशिंग साइट थी. यह मेल Google के कई ऑथेंटिकेशन चेक्स को पार कर गया था, जिससे यूजर्स को यह असली लगने लगा. यूजर्स जब उस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो वे एक ऐसी वेबसाइट पर पहुंचते हैं जो हूबहू Google लॉगइन पेज जैसी दिखती है. वहां पर लॉगइन करते ही उनके ईमेल और पासवर्ड स्कैमर्स के हाथ लग जाते हैं.

कितना खतरनाक है यह?

Google की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिशिंग हमला बहुत ही चालाकी से तैयार किया गया है, ताकि यूजर्स को धोखा दिया जा सके. इससे दुनियाभर के Gmail यूजर्स की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. Google ने इस खतरे को स्वीकार किया है और कहा है कि वह जल्द ही इससे निपटने के लिए नए सुरक्षा उपाय लागू करेगा. यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और हमेशा ईमेल की वैधता की जांच करें.

कैसे बचें ऐसे फिशिंग स्कैम से?

• किसी भी संदिग्ध ईमेल पर क्लिक करने से बचें.
• ईमेल में दिए गए लिंक को सीधे ब्राउजर में टाइप करें.
• टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का इस्तेमाल करें.
• पासवर्ड मैनेजर का प्रयोग करें.
• Google की सिक्योरिटी चेकअप सर्विस का उपयोग करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago