होम / टेक / Google Pixel 10 Series लॉन्च, जानें किस फोन में क्या है खास और कितनी है कीमत

Google Pixel 10 Series लॉन्च, जानें किस फोन में क्या है खास और कितनी है कीमत

गूगल की Pixel 10 सीरीज में कंपनी ने इस बार पावरफुल परफॉर्मेंस, बेहतर डिस्प्ले और एडवांस्ड कैमरा पर खास ध्यान दिया है. भारत में इन फोन्स की प्री-बुकिंग जल्द शुरू होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गूगल ने न्यूयॉर्क में आयोजित Made by Google 2025 इवेंट में टेक्नोलॉजी की दुनिया को एक बार फिर चौंका दिया है। कंपनी ने अपनी नई Pixel 10 Series को लॉन्च करते हुए स्मार्टफोन इनोवेशन को एक नया आयाम दे दिया है। इस बार कुल चार दमदार डिवाइसेज Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold ने एक साथ स्टेज पर दस्तक दी है. ये सभी स्मार्टफोन Tensor G5 चिपसेट, Android 16 जैसे पावर-पैक फीचर्स के साथ आते हैं. चाहे आप कैमरा क्रेजी हों या फोल्डेबल फ्यूचरिस्ट, इस सीरीज में हर किसी के लिए कुछ खास है. तो चलिए, इन चारों पिक्सल फोन के दमदार फीचर्स और कीमतों पर एक नजर डालते हैं.

दमदार परफॉर्मेंस और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए Pixel 10 स्मार्टफोन्स में कंपनी ने 7 साल तक के OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है. फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं यानी ये धूल और पानी से सुरक्षित रहेंगे. साथ ही, फोन का फ्रेम एल्युमिनियम से बना है जिस पर फिंगरप्रिंट-रेसिस्टेंट कोटिंग दी गई है.

Google Pixel 10: किफायती वेरिएंट

1.  डिस्प्ले: 6.3-इंच फुल HD+ OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
2.  कैमरा: 48MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रा-वाइड + 10.8MP टेलीफोटो, फ्रंट 10.5MP
3.  बैटरी: 4,970mAh, 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग
4. कलर ऑप्शन: इंडिगो, फ्रॉस्ट, लेमनग्रास और ऑब्सिडियन
5. इसकी कीमत: ₹79,999 से शुरू है.

Google Pixel 10 Pro: फ्लैगशिप एक्सपीरियंस

1.  डिस्प्ले: 6.3-इंच LTPO OLED, 1Hz-120Hz रिफ्रेश रेट
2.  कैमरा: 50MP प्राइमरी + 48MP अल्ट्रा-वाइड + 48MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम), फ्रंट 42MP
3.  बैटरी: लगभग 5,000mAh
4.  कलर ऑप्शन: Moonstone, Jade, Porcelain और Obsidian
5. इसकी कीमत ₹99,999 से शुरू है.

Google Pixel 10 Pro XL: बड़े स्क्रीन का मजा

1. डिस्प्ले: 6.8-इंच LTPO OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
2.  बैटरी: 5,200mAh, 45W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग
3.  कैमरा: Pixel 10 Pro जैसा ही सेटअप
4. इसकी कीमत ₹1,19,999 से शुरू है.

Google Pixel 10 Pro Fold: भविष्य की टेक्नोलॉजी

1.  कवर डिस्प्ले: 6.4-इंच Actua OLED (120Hz)
2.  मेन डिस्प्ले: 8-इंच Super Actua Flex OLED (1Hz-120Hz)
3.  कैमरा: 48MP मेन + 10.5MP अल्ट्रा-वाइड + 10.8MP टेलीफोटो (5x जूम), फ्रंट में डुअल 10MP कैमरा
4.  बैटरी: 5,015mAh, 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग
5.  AI सपोर्ट: Gemini Nano ऑन-डिवाइस AI
6.  इसकी कीमत ₹1,72,999 से शुरू है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago