होम / टेक / Google ने लॉन्च किया Android 16 बीटा 3.2 वर्जन, पर्फॉर्मेंस और बैट्री की समस्या होगी दूर

Google ने लॉन्च किया Android 16 बीटा 3.2 वर्जन, पर्फॉर्मेंस और बैट्री की समस्या होगी दूर

Google का Android 16 बीटा 3.2 वर्जन एक महत्वपूर्ण अपडेट है, जो पिक्सल डिवाइस यूजर्स के लिए कई सुधार लेकर आया है. हालांकि, यह अभी एक बीटा वर्जन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गूगल (Google) ने Android 16 का बीटा 3.2 वर्जन बीटा टेस्टर और डेवलपर्स के लिए लॉन्च किया है. इस अपडेट में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जो फोन की पर्फॉर्मेंस को बेहतर बनाने और बैट्री ड्रेन की समस्याओं को सुलझाने में मदद करेंगे. इसके अलावा, इस अपडेट में हैप्टिक्स और फ्लिकर की समस्याएं भी ठीक की गई हैं, साथ ही मार्च 2025 का सिक्योरिटी पैच भी शामिल किया गया है. तो आइए इस अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Android 16 बीटा 3.2 वर्जन में क्या नया है?

Android 16 के बीटा 3.2 वर्जन में कई सुधार और नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जो विशेष रूप से पिक्सल डिवाइस यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होंगी. गूगल ने इस अपडेट के जरिए फोन की पर्फॉर्मेंस को पहले से बेहतर बनाया है, और बैट्री ड्रेन की समस्या पर भी काम किया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपडेट में कुछ यूजर्स द्वारा रिपोर्ट की गई समस्याओं का समाधान किया गया है. विशेष रूप से, हैप्टिक्स से जुड़ी समस्याओं को हल किया गया है, जिन्हें पहले कई यूजर्स ने UI में अनुभव किया था. इसके अलावा, Pixel 6 और 6 Pro डिवाइस में फोटो या वीडियो बनाते समय फ्लिकर की समस्या भी इस वर्जन में ठीक की गई है. अगर आप Pixel 6 या Pixel 6 Pro यूजर हैं, तो इस अपडेट के बाद आपकी समस्या सुलझ सकती है.

मार्च 2025 का सिक्योरिटी पैच भी शामिल

Android 16 के बीटा 3.2 वर्जन में सुरक्षा के लिहाज से भी एक महत्वपूर्ण सुधार किया गया है. इसमें मार्च 2025 का सिक्योरिटी पैच भी जोड़ा गया है, जो आपके डिवाइस को नवीनतम सुरक्षा खतरों से बचाएगा. यह सुनिश्चित करेगा कि यूजर्स का फोन सुरक्षित रहे और किसी भी तरह के संभावित खतरों से मुक्त रहे. 

मिलेंगे ये खास फीचर्स

Android 16 के आने के बाद कुछ कमाल के फीचर्स आपके फोन का हिस्सा बन जाएंगे, जैसे कि फोन के लॉक होने पर भी आप अपने फोन को फिंगरप्रिंट से अनलॉक कर पाएंगे. स्क्रीन लॉक होने पर फिंगरप्रिंट लॉक इस्तेमाल करने का फीचर सैमसंग डिवाइसेज पर पहले ही उपलब्ध है लेकिन Android 16 आ जाने के बाद यह सभी के लिए उपलब्ध होगा.

बीटा वर्जन इंस्टॉल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, गूगल ने यह बीटा वर्जन पिक्सल डिवाइस यूजर्स के लिए जारी किया है, लेकिन आम यूजर्स के लिए इसे इंस्टॉल करने की सलाह नहीं दी जाती. बीटा वर्जन में बग्स और अनजाने समस्याएं हो सकती हैं, जिससे फोन की सामान्य कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है. यदि आप अपने फोन को स्थिर रखना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप Android 16 के स्थिर वर्जन का इंतजार करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago