होम / टेक / Google I/O 2025: AI का जलवा, Beam से लेकर Gemini Live तक कई बड़ी घोषणाएं!

Google I/O 2025: AI का जलवा, Beam से लेकर Gemini Live तक कई बड़ी घोषणाएं!

Google ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में AI न सिर्फ बैकएंड प्रोसेसिंग का हिस्सा रहेगा, बल्कि हमारे रोजमर्रा के तकनीकी इंटरैक्शन को भी पूरी तरह बदल देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Google I/O 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जोरदार प्रभाव देखने को मिला. गूगल ने इस सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कई नए फीचर्स और टूल्स लॉन्च किए जो यूजर्स की क्रिएटिविटी, बातचीत और तकनीकी अनुभव को और बेहतर बनाएंगे. नए लॉन्च में Beam, Imagen 4, Veo 3 जैसे एडवांस्ड AI मॉडल्स के साथ ही Android, Gmail और Meet में real-time translation जैसे फीचर्स शामिल हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Beam: वीडियो कॉल्स को मिला नया 3D रूप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Google ने Beam नामक नई 3D वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च की, जो पहले Project Starline के रूप में जानी जाती थी. इसका मकसद वर्चुअल मीटिंग्स को आमने-सामने की बातचीत जैसा महसूस कराना है, वो भी बिना किसी हेडसेट या चश्मे के.

Beam में AI, 3D इमेजिंग और खास डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का उपयोग होता है, जो यूज़र को हाई-क्वालिटी, लाइफ-साइज़ थ्रीडी इमेज में पेश करता है. चेहरे के हावभाव, आवाज का टोन और बॉडी लैंग्वेज को भी स्पष्ट रूप से देखा और समझा जा सकता है.

बिजनेस इंटीग्रेशन और पार्टनरशिप

Beam को Google Cloud से जोड़ा गया है और यह मौजूदा ऑफिस टूल्स के साथ आसानी से इंटीग्रेट किया जा सकता है. Google ने HP के साथ साझेदारी की है जो इस साल के अंत तक पहली Beam डिवाइसेज बाजार में उतारेगा. इसके अलावा Beam को Google Meet और Zoom के साथ भी जोड़ा जा सकेगा. Deloitte, Salesforce, और Duolingo जैसे बड़े ब्रांड्स पहले ही इसकी टेस्टिंग कर चुके हैं.

Google Meet में Real-Time Translation

Google Meet में अब real-time speech translation की सुविधा आ गई है और इसे Beam में भी जल्द लाया जाएगा. इस फीचर की खासियत यह है कि ट्रांसलेशन के दौरान व्यक्ति की वास्तविक आवाज़ की टोन और एक्सप्रेशन बरकरार रहते हैं, जिससे बातचीत ज़्यादा सहज और स्वाभाविक लगती है.

Gemini Live: कैमरे से चीजें समझने वाला AI

Gemini Live अब दुनियाभर के Android और iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है. यह फीचर कैमरे के जरिए वस्तुओं को समझ सकता है और यूजर के सवालों का संदर्भ अनुसार जवाब दे सकता है. यह टेक्नोलॉजी Google I/O 2024 में Project Astra के रूप में दिखाई गई थी और अब एक प्रैक्टिकल टूल बनकर सामने आई है.

Google Search में नया ‘AI मोड’

Google Search में अब एक नया ‘AI मोड’ जोड़ा गया है, जो यूजर को केवल लिंक की सूची नहीं बल्कि चैटबॉट जैसी बातचीत का अनुभव देता है. इसमें follow-up सवाल पूछे जा सकते हैं और विज़ुअल टूल्स के जरिए जटिल डेटा को आसान ग्राफ और चार्ट में समझाया जाएगा. यह मोड यूजर की सर्च हिस्ट्री और जीमेल डेटा का इस्तेमाल कर ज्यादा पर्सनल अनुभव देगा.

स्मार्ट डिवाइसेज के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम

Google ने Android XR नाम से नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया है, जिसे खासतौर पर एक्सटेंडेड रियलिटी डिवाइसों जैसे स्मार्ट चश्मे और हेडसेट्स के लिए बनाया गया है. इसमें Gemini और Project Astra की AI क्षमताएं जोड़ी गई हैं, जिससे डिवाइस यूज़र के वातावरण और इरादों को समझकर त्वरित सहायता दे सकते हैं.

Imagen 4 और Veo 3 लॉन्च

Google ने दो नए जेनरेटिव AI मॉडल्स, Imagen 4 और Veo 3 लॉन्च किए हैं. बता दें, Imagen 4, इमेज जनरेशन के लिए बनाया गया यह नया मॉडल अब और ज्यादा सटीक टेक्स्ट व टाइपोग्राफी जनरेट करता है और Gemini ऐप में उपलब्ध है. वहीं,  Veo 3 वीडियो जनरेशन के लिए तैयार किया गया यह मॉडल अब साउंड इफेक्ट्स और डायलॉग के साथ सिनेमाई वीडियो बना सकता है. यह Gemini ऐप, Flow और Vertex AI में उपलब्ध है.

AI अब Gmail में भी होगा 

Google अब अपने ऐप्स को यूजर के हिसाब से AI के ज़रिए पर्सनलाइज कर रहा है. Gmail में आने वाला “Personalised Smart Replies” फीचर ईमेल के संदर्भ और टोन को ध्यान में रखते हुए जवाब तैयार करेगा. यह फीचर साल के अंत तक पेड यूजर्स को मिलेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago