होम / टेक / Google ने IPhone और IPad के क्रोम यूजर्स को दिया गिफ्ट, मिलेंगे चार नए फीचर

Google ने iPhone और iPad के क्रोम यूजर्स को दिया गिफ्ट, मिलेंगे चार नए फीचर

Google ने आईफोन और आईपैड के क्रोम यूजर्स के लिए चार नए फीचर रोलआउट किए हैं. इसमें यूजर्स को सर्चिंग, शॉपिंग और कॉन्टेंट को सेव करने का ओवरऑल बेस्ट एक्सपीरियंस मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप आईफोन (iPhones) और आईपैड (iPad) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, गूगल ने आईफोन और आईपैड के क्रोम यूजर्स के लिए चार नए फीचर रोलआउट किए हैं. गूगल क्रोम के ये नए फीचर ब्राउजिंग को आसान और पहले से ज्यादा एफिशिएंट बनाते हैं. इन फीचर से यूजर्स को आईफोन और आईपैड पर क्रोम में सर्चिंग, शॉपिंग और कॉन्टेंट को सेव करने का ओवरऑल बेस्ट एक्सपीरियंस मिलेगा. तो आइए जानते हैं गूगल क्रोम के इन नए फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं?

इमेज और टेक्स्ट सर्च के लिए गूगल लेंस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईफोन यूजर एक साथ इमेज और टेक्स्ट सर्च करने के लिए क्रोम में गूगल लेंस को यूज कर सके हैं. अपडेट से पहले गूगल लेंस केवल इमेज से सर्च का ऑप्शन देता था. टेक्स्ट के जुड़ जाने से अब यूजर्स को सर्च का और बेहतर रिजल्ट मिलेगा. इस फीचर को यूज करने के लिए यूजर्स को गूगल सर्च बार में दिए गए कैमरा आइकन पर टैप करना होगा.

फाइल्स और पिक्चर्स सेव

आईफोन और आईपैड में स्टोरेज को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए क्रोम अब डाउनलोड हुई फाइल्स और इमेज को सीधे गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज में सेव करने का ऑप्शन दे रहा है. अगर आप ड्राइव में कोई फाइस स्टोर करना चाहते हैं, तो आपको सेव करते टाइम गूगल ड्राइव वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा. इन फाइल्स को आप 'Saved from Chrome' फोल्डर में चेक कर सकते हैं. इमेज सेव करने के लिए यूजर्स को पिक्चर पर लॉन्ग प्रेस करके 'Save in Google Photos' वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा. ध्यान रहे कि इन फीचर्स को यूज करने के लिए गूगल अकाउंट में साइन-इन रहना जरूरी है.

इन यूजर्स को शॉपिंग के लिए मिलेंगी बेहतर डील्स

कंपनी यूएस में रहने वाले यूजर्स को क्रोम में Shopping Insights फीचर्स दे रही है. इस फीचर की मदद से यूजर्स को बेस्ट डील्स को सर्च करने में आसानी होगी. क्रोम अगर किसी प्रोडक्ट पर अच्छी डील को डिटेक्ट करता है, तो यूजर्स को अड्रेस बार में 'Good Deal Now' का नोटिफिकेशन मिलेगा. इस पर क्लिक करने पर यूजर्स को प्राइस हिस्ट्री, प्राइस ट्रैकिंग और खरीददारी से जुड़े ऑप्शन दिखाई देंगे. इस फीचर को यूज करने के लिए गूगल अकाउंट में साइन इन रहने के साथ 'Make Searches and Browsing Better' ऑप्शन का ऑन रहना जरूरी है.

एक टैप पर दिखेंगे अड्रेसेस के मैप

क्रोम से नैविगेट करना अब और आसान हो गया है. अब जब भी आपको किसी वेबसाइट पर कोई अड्रेस दिखे, तो आप बिना गूगल मैप्स पर स्विच हुए क्रोम में ही इस लोकेशन का मिनी-मैप देख सकते हैं. कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है. आने वाले कुछ दिनों में यह सभी आईफोन और आईपैड यूजर्स तक पहुंच जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

2 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

2 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

5 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

3 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

5 hours ago