होम / टेक / Google ने YouTube यूजर्स को दिया झटका, जनवरी से महंगा हो जाएगा प्रीमियम प्लान

Google ने YouTube यूजर्स को दिया झटका, जनवरी से महंगा हो जाएगा प्रीमियम प्लान

YouTube का नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान 13 जनवरी 2025 से प्रभावी हो जाएगा. ऐसे में यूजर्स 12 जनवरी तक पुराने रेट में सब्सक्रिप्शन प्लान खरीद सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

यूट्यूब (YouTube) पर बिना ऐड के वीडियो देखना और महंगा होने वाला है. दरअसल,  गूगल (Google) ने यूट्यूब प्रीमियम के सब्सक्रिप्शन प्लान महंगा करके अपने करोड़ो यूजर्स को बड़ा झटका दे दिया है. कंपनी ने कुछ समय पहले ही यूट्यूब के सब्सक्रिप्शन प्लान में ग्लोबली बढ़ोत्तरी की थी. यूट्यूब का नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान 13 जनवरी 2025 से प्रभावी हो जाएगा. ऐसे में यूजर्स 12 जनवरी तक पुराने रेट में सब्सक्रिप्शन प्लान खरीद सकते हैं. तो आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.   

इसलिए किया महंगा प्लान 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो यूट्यूब ने यूजर्स के लिए नए-नए तरह के कटेंट पर ज्यादा खर्च और प्लेटफॉर्म की सर्विस क्वॉलिटी को बेहतर बनाने पर निवेश करना था, जिसके लिए कीमत में इजाफा किया गया है. बता दें, कंपनी ने अपने बेस प्लान की कीमत में बढ़ोतरी क ऐलान किया है. नई कीमत 13 जनवरी 2025 से प्रभावी हो जाएगी. कंपनी इसमें पहले के मकुबले 10 डॉलर ज्यादा चार्ज करने वाली है. फिलहाल यूट्यूब प्रीमियम के बेसिक प्लान के लिए 72.99 डॉलर खर्च करना होता है. प्लान की दर रिवाइज होने के बाद यूजर्स को 82.99 डॉलर का खर्चा आएगा. 

क्या भारत में बढ़ेगी कीमत?
यूट्यूब सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत में भारत में इजाफा किया जाएगा या नहीं? फिलहाल इस पर कोई स्पष्ट जानकारी मौजूद नहीं है, लेकिन ऐसा देखा गया है कि जब ग्लोबल मार्केट में यूट्यूब सब्सक्रिप्शन बढ़ा हैं, तो देर सबेर ही सही भारत में भी कीमत में इजाफा हुआ है. 

इन लोगों के देना होगा ज्यादा पैसा
यूट्यूब ने साफ कर दिया है कि सब्सक्रिप्शन कीमत जनवरी 2025 से प्रभावी हो जाएगी. ऐसे में सभी यूजर्स को जनवरी के पहले बिल साइकल में बढ़े हुई कीमत देनी पड़ेगी, हालांकि मौजूदा प्रमोशनल और ट्रायल ऑफर पहले की तरह जारी रहेंगे. ऐसे यूजर्स को अवधि पूरी होने से पहले कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा. मौजूदा कस्टमर अपने प्लान का रिव्यू और मॉडिफिकेशन कर पाएंगे. इसके लिए Account ऑप्शन में मेंबरशप बटन के नीचे Setting ऑप्शन पर टैप करना होगा.

भारत में यूट्यूब सब्सक्रिप्शन कीमत
इंडिविजुअल यूजर को 149 रुपये महीने खर्च करना होता है. वहीं, स्टूडेंट्स को हर महीने 89 रुपये खर्च करना पड़ता है. फैमिली प्लान के लिए भारत में 299 रुपये महीने लिया जाता है. प्रीपेड मंथली प्लान के लिए यूजर्स को 159 रुपये महीने खर्च करना पड़ता है. वहीं, तिमाही प्लान के लिए 459 रुपये और ईयरली प्लान के लिए 1,490 रुपये का खर्च आता है. 

प्रीमियम प्लान के ये हैं फायदे
1. ऐड फ्री स्ट्रीमिंग
2. हाई क्वॉलिटी 1080p वीडियो स्ट्रीमिंग
3. ऑफ लाइन डाउनलोड
4. बैकग्राउंड प्लेबैक
5. यूट्यब म्यूजिक का ऐप फ्री एक्सेस
6. पर्सनलाइजेशन मिक्स, प्लेलिस्ट, चार्ज टॉपर


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

1 week ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

1 hour ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

1 hour ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

3 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

3 hours ago