होम / टेक / Google Chrome यूजर्स को हैकिंग का खतरा, भारत सरकार ने जारी की चेतावनी

Google Chrome यूजर्स को हैकिंग का खतरा, भारत सरकार ने जारी की चेतावनी

विंडोज और मैक पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल खतरे की घंटी साबित हो सकता है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जानिए आप बचाव कैसे कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Google Chrome इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भारत सरकार की साइबर सिक्युरिटी संस्था CERT-IN ने चेतावनी जारी की है. CERT ने एक दस्तावेज जारी कर बताया है कि ChromeOS (जो Chromebook में इस्तेमाल होता है) में कई कमजोरियां पाई गई हैं. ChromeOS में कुछ ऐसी कमियां मिली हैं जिनका फायदा उठाकर कोई हैकर आपके कंप्यूटर/क्रोमबुक में घुसपैठ कर सकता है. साथ ही हैकर्स आपकी  जासूसी भी कर सकते हैं. हर वो व्यक्ति जो क्रोमबुक इस्तेमाल करता है वह इस खतरे से प्रभावित हो सकते हैं.

खामियों का फायदा उठाकर हैकर कर सकते हैं जासूसी

CERT-IN की एडवाइजरी के मुताबिक इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर आपकी जासूसी कर सकता है, आपके डेटा को चुरा सकता है, आपके कंप्यूटर पर गलत काम करवा सकता है, या आपकी ज़रूरी जानकारी हासिल कर सकता है.  ये कमियां कुछ तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से हैं. साइबर सिक्युरिटी संस्था के मुताबिक ये खतरा मैकबुक, पीसी या लैपटॉप पर क्रोम चला रहे यूजर्स को है. स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये ज्यादा खतरनाक नहीं है.

कौन से वर्ज़न प्रभावित हैं?

16093.68.0 से पहले के सभी ChromeOS वर्ज़न और 132.0.6834.94 से पहले के सभी ब्राउजर वर्ज़न इस खतरे से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. CERT-IN के मुताबिक अगर आप Chromebook इस्तेमाल करते हैं, तो अपने ChromeOS को जल्द से जल्द अपडेट करें ताकि आप सुरक्षित रह सकें.  इसके अलावा गूगल ने भी इन कमियों को ठीक करने के लिए एक ब्लॉगपोस्ट में बताया था कि अगर आपको ChromeOS में कोई गड़बड़ या समस्या मिलती है, तो आप उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं.

CERT के मुताबिक गूगल क्रोम के एक पुराने वर्ज़न (132.0.6834.83 से पहले के) में एक गड़बड़ थी. इसका फायदा उठाकर, कोई दूर बैठा हमलावर एक खास तरह की HTML फाइल बनाकर आपके कंप्यूटर की मेमोरी में छेड़छाड़ कर सकता था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

2 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

2 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

5 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

3 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

4 hours ago