होम / टेक / IPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अगले हफ्ते IOS 18.2 अपडेट के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अगले हफ्ते iOS 18.2 अपडेट के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

ऐप्पल का नया अपडेट दिसंबर के दूसरे हफ्ते में iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए रोलआउट होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऐप्पल (Apple) के iOS 18.2 अपडेट का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अपडेट को तमाम नए फीचर्स के साथ दिसंबर के दूसरे हफ्ते में रोलआउट किए जाने की उम्मीद है. इसमें मेल ऐप को नए फीचर मिलेंगे. साथ में सिरी का चैटजीपीटी के साथ इंटीग्रेशन होगा, जिससे सिरी मुश्किल काम भी करने में सक्षम होगा. फोटोज ऐप को भी नए फीचर मिलने वाले हैं. इसमें एलिजिबल iPhones के लिए एडवांस AI-बेस्ड फीचर्स की पेशकश की जाएगी. इसमें Genmoji, इमेज प्लेग्राउंड और सिरी को चैटजीपीटी के साथ अपग्रेड मिलेगा. नए अपडेट में मेल और फोटोज ऐप को स्मूथ और स्मार्ट बनाने के लिए कई जरूरी बदलाव किए जाएंगे.
इस अपडेट मिलने के बाद आईफोन यूजर्स का एक्सपीरियंस पहले से काफी इनहान्स हो जाएगा. अपकमिंग अपडेट में क्या-क्या मिलने वाला है. तो आइए इन फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

ऐसे करें अपडेट

iOS 18.2 अपडेट को भारतीय यूजर्स के लिए दिसंबर के दूसरे हफ्ते में रोलआउट किया जा सकता है. iPhone यूजर सेटिंग में जाकर अपडेट को चेक कर पाएंगे. इसके लिए उन्हें Settings > General > Software Update पर टैप करना होगा. नया अपडेट भारत में रात 10:30 बजे रोलआउट होगा.

1. एलिजिबल डिवाइस- iOS 18.2 अपडेट iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को मिलेगा. साथ ही एपल की लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स के लिए अपडेट रोलआउट किया जाएगा. आईफोन 15 सीरीज के प्रो मॉडल्स से पहले के आईफोन को भी यह अपडेट मिलेगा। लेकिन इसके बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है.


2. Image Playground-इसमें एक एआई एप्लीकेशन मिलेगा, जो यूजर्स को अपनी पर्सनल फोटो लाइब्रेरी से कॉन्सेप्ट या लोगों को डिस्क्राइब करके पर्सनल इमेज बनाने की परमिशन देगा. यह एनिमेशन या इमेज तैयार कर सकता है, जिन्हें iCloud के जरिये किसी भी डिवाइस से एक्सेस किया जा सकता है.
 

3. Genmoji-Genmoji फीचर ऑब्जेक्ट, लोग और आइडियाज के आधार पर कस्टम इमोजी क्रिएट करने की सुविधा देगा. यह इमोजी किसी भी एपल डिवाइस साथ आसानी से सिंक हो जाएंगे.

4. ChatGPT-Powered Siri-सिरी का इंटीग्रेशन चैटजीपीटी के साथ होगा, जिससे सिरी पहले से और भी पावरफुल हो जाएगा. दोनों का इंटीग्रेशन होने से यूजर सिरी के साथ मुश्किल इंटरैक्शन भी कर पाएंगे.

5. Visual Intelligence-विजुअल इंटेलिजेंस फीचर फिलहाल iPhone 16 सीरीज को ही मिलेगा। यह कैमरे का यूज करके रियल टाइम में जानकारी प्रदान करता है. विजुअल इंटेलिजेंस सुविधाओं को पहचानने से लेकर इवेंट फ्लायर्स को स्कैन करने तक जैसे काम करता है.

ऐप्स होंगे बेहतर
सबसे बड़ा अपडेट मेल ऐप को मिलने वाला है. इसमें इनबॉक्स कैटेगराइजेशन से लेकर मेल को समराइज करने तक की सुविधा शामिल है. अपडेट के बाद फोटो ऐप वीडियो में 'फ्रेम स्क्रबिंग' का इस्तेमाल कर पाएगा। साथ में एपल म्यूजिक को भी नए फीचर मिलने वाले हैं.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago