होम / टेक / Airtel प्रीपेड यूजर्स के लिए खुशखबरी! फ्री डेटा, म्यूजिक, OTT और AI टूल्स से भरपूर प्लान्स हुए लॉन्च

Airtel प्रीपेड यूजर्स के लिए खुशखबरी! फ्री डेटा, म्यूजिक, OTT और AI टूल्स से भरपूर प्लान्स हुए लॉन्च

त्योहारों से पहले Airtel द्वारा पेश किया गया यह फेस्टिव ऑफर न सिर्फ डिजिटल एंटरटेनमेंट को बढ़ावा देता है, बल्कि यूजर्स को डेटा, म्यूजिक और क्लाउड स्टोरेज जैसी प्रीमियम सेवाएं भी बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध करवा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ही Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई जबरदस्त ऑफर्स की घोषणा कर दी है. दरअसल, इन फेस्टिव ऑफर्स के तहत अब यूजर्स को फ्री क्लाउड स्टोरेज, प्रीमियम म्यूजिक सर्विस और कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलने वाला है. अगर आप Airtel के प्रीपेड यूजर हैं, तो यह समय है अपने प्लान को अपग्रेड करने का और इन शानदार फायदों का लाभ उठाने का, तो आइए जानते हैं Airtel के इन नए ऑफर्स की पूरी डिटेल :

प्रीपेड यूजर्स के लिए खास सौगात

Airtel ने इस त्योहारों के मौसम में अपने प्रीपेड ग्राहकों को एक खास फेस्टिव गिफ्ट दिया है. इस ऑफर में यूजर्स को कई पॉपुलर डिजिटल सेवाओं का फ्री एक्सेस मिल रहा है. इनमें Apple Music Premium, Google One स्टोरेज, AI टूल्स और 22 से ज्यादा OTT ऐप्स शामिल हैं.

अब प्रीपेड यूजर्स को भी मिलेगा Google One स्टोरेज

पहले Airtel के पोस्टपेड ग्राहकों को ही Google One का क्लाउड स्टोरेज ऑफर किया जाता था, लेकिन अब यह सुविधा प्रीपेड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है. Airtel ने अपने "Free Storage, OTTs, AI Benefits" पैकेज के तहत अब 30GB Google One स्टोरेज मुफ्त में देने की घोषणा की है.

मनोरंजन और डेटा दोनों का जबरदस्त कॉम्बो

Airtel का ₹349 वाला प्रीपेड प्लान अब पहले से ज्यादा वैल्यू प्रदान कर रहा है. इस प्लान में यूजर्स को मिलते हैं:

- 28 दिन की वैलिडिटी
- रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- अनलिमिटेड 5G डेटा (5G डिवाइस यूजर्स के लिए)
-  22+ OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस (Airtel Xstream Play Premium के जरिए)

- 12 महीने के लिए Perplexity Pro AI का एक्सेस
- 6 महीने के लिए Apple Music Premium

ज्यादा डेटा, ज्यादा बेनिफिट्स

Airtel ने अपने ₹449 प्रीपेड प्लान को भी अपग्रेड किया है, जो अब और भी ज्यादा फायदे लेकर आता है:

- 28 दिन की वैलिडिटी 

- रोजाना 4GB डेटा (पहले 3GB था)
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- 30GB Google One क्लाउड स्टोरेज
- Airtel Xstream Play Premium के जरिए 22+ OTT ऐप्स का एक्सेस
- Perplexity Pro AI (12 महीने के लिए)
- Apple Music Premium (6 महीने तक फ्री)
- Disney+ Hotstar का 28 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन

डेटा पैक्स में भी किया गया सुधार

Airtel ने अपने डेटा वाउचर्स में भी बदलाव किया है. अब ₹100 वाले डेटा पैक में यूजर्स को पहले के मुकाबले 1GB ज्यादा डेटा मिलेगा:

- 6GB हाई स्पीड डेटा (पहले 5GB)
- 30 दिन की वैलिडिटी
- Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago