होम / टेक / परिवार या दोस्तों को दें UPI से भुगतान की अनुमति, PhonePe ने लॉन्च किया UPI Circle फीचर

परिवार या दोस्तों को दें UPI से भुगतान की अनुमति, PhonePe ने लॉन्च किया UPI Circle फीचर

PhonePe ने एक नया और इनोवेटिव फीचर लॉन्च किया है, UPI Circle, जिससे अब बैंक खाता न होने पर भी डिजिटल पेमेंट संभव हो सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल पेमेंट को और अधिक समावेशी और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, फिनटेक कंपनी PhonePe ने ‘UPI Circle’ नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है या जो ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते. अब ऐसे यूजर्स के लिए उनके परिवार या दोस्त PhonePe पर UPI के जरिए पेमेंट कर सकेंगे, वो भी पूरी सुरक्षा और नियंत्रण के साथ, तो आइए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बिना बैंक अकाउंट वाले यूजर्स के लिए बड़ा फायदा
UPI Circle खासकर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो अभी तक बैंकिंग सिस्टम से पूरी तरह नहीं जुड़े हैं या ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग नहीं करते. अब उनके लिए उनके मित्र या परिवार के सदस्य डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा विकसित यह फीचर UPI को और भी सरल, सुरक्षित और व्यापक बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है. इस फीचर के तहत, प्राइमरी यूजर सेकेंडरी यूजर को उनकी UPI ID या QR कोड के माध्यम से अपने सर्किल में जोड़ सकता है और कहीं से भी पेमेंट को मंजूरी दे सकता है.

UPI Circle के दो मोड

PhonePe पर इस फीचर के लिए दो तरह के कंट्रोल विकल्प दिए गए हैं:
1.    Partial Delegation मोड: इसमें हर ट्रांजैक्शन पर प्राइमरी यूजर को नोटिफिकेशन के जरिए मंजूरी देनी होगी.

2.    Full Delegation मोड: इसमें प्राइमरी यूजर एक महीने के लिए खर्च की सीमा तय कर सकता है, जिससे हर पेमेंट के लिए मंजूरी की जरूरत नहीं होगी.
प्राइमरी यूजर महीने में अधिकतम 15,000 रुपये की सीमा तय कर सकता है, और प्रत्येक ट्रांजैक्शन की सीमा 5,000 रुपये रखी गई है.

UPI Circle का सेटअप कैसे करें?
PhonePe ऐप पर UPI Circle सेटअप करने के लिए:
•    स्टेप 1: ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर UPI Circle का विकल्प चुनें
•    स्टेप 2: ‘Invite Secondary Contact’ पर टैप करें
•    स्टेप 3: QR कोड स्कैन करें या UPI ID डालकर सेकेंडरी यूजर को जोड़ें
•    स्टेप 4: सेकेंडरी यूजर को इनवाइट स्वीकार कर Circle से जुड़ना होगा
एक बार सेटअप हो जाने के बाद, सेकेंडरी यूजर पेमेंट करते समय प्राइमरी यूजर के अकाउंट को पेमेंट ऑप्शन के रूप में चुन सकता है.

अन्य ऐप्स की स्थिति क्या है?
PhonePe के इस कदम के मुकाबले Google Pay ने अगस्त 2024 में UPI Circle फीचर को सपोर्ट देने की घोषणा की थी, लेकिन यह फीचर अभी तक सभी यूजर्स के लिए शुरू नहीं हुआ है.
वहीं, BHIM ऐप पहले से ही इसी तरह की सुविधा देता है, जिससे UPI पेमेंट्स में लचीलापन बढ़ता है.

PhonePe का UPI Circle फीचर उन यूजर्स के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है जो अब तक डिजिटल पेमेंट्स से वंचित थे. पारिवारिक नियंत्रण, सीमित खर्च, और आसान सेटअप की मदद से यह फीचर भारत में डिजिटल भुगतान को और सरल और समावेशी बना देगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago