होम / टेक / IPhone 16 Pro को चुनौती देगा Galaxy S25 Edge! जानें फीचर्स और कीमत

iPhone 16 Pro को चुनौती देगा Galaxy S25 Edge! जानें फीचर्स और कीमत

Samsung Galaxy S25 Edge न सिर्फ डिजाइन बल्कि फीचर्स के मामले में भी एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन के रूप में सामने आ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्मार्टफोन की दुनिया में एक बार फिर सैमसंग का एक नया फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Edge, हलचल मचाने जा रहा है. भले ही कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके डिजाइन, फीचर्स और कीमत को लेकर टेक इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं. लीक के अनुसार टाइटेनियम फ्रेम, 200MP कैमरा और लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर जैसे हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ यह फोन iPhone 16 Pro को सीधी टक्कर देने की पूरी क्षमता रखता है. तो आइए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

प्रीमियम डिजाइन और दमदार बॉडी
Samsung Galaxy S25 Edge में प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी देखने को मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें टाइटेनियम फ्रेम और ग्लास बैक-फ्रंट डिजाइन होगा, जिससे इसकी मजबूती और लुक दोनों ही शानदार होंगे. यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP रेटिंग के साथ आ सकता है.

स्मार्टफोन के लीक फीचर्स

1. डिस्प्ले: फोन में 6.7 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए गोरिल्ला ग्लास सैरेमिक 2 और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल किया गया है.
2. प्रोसेसर और स्टोरेज: इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है, जो हाई परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए खास होगी.
3. कैमरा: फोन के रियर में 200MP प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है. फ्रंट कैमरा 12MP का होगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोगी साबित होगा.
4. सेफ्टी और कनेक्टिविटी: सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसे लेटेस्ट ऑप्शन्स दिए जाएंगे.
5. बैटरी: इसमें 3900mAh की बैटरी हो सकती है, लेकिन फास्ट चार्जिंग के वॉट्स को लेकर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.

इतनी होगी कीमत
लीक के अनुसार, जर्मनी में इस फोन के 256GB वेरिएंट की कीमत 1249 यूरो (लगभग ₹1,19,000) हो सकती है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 1369 यूरो (लगभग ₹1,30,000) हो सकती है. ऐसे में इस प्राइस सेगमेंट में यह iPhone 16 Pro को सीधी टक्कर दे सकता है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago