होम / टेक / अगले हफ्ते मार्केट में आएंगे चार नए स्मार्टफोन, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

अगले हफ्ते मार्केट में आएंगे चार नए स्मार्टफोन, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

अगले हफ्ते मार्केट में कई स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है. इन अपकमिंग फोन्स की लिस्ट में Redmi, Vivo और Asus के डिवाइस शामिल हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अगले हफ्ते तक रुक जाइए. दरअसल, अगले हफ्ते यानी 19 नवंबर से लेकर 21 नवंबर 2024 तक मार्केट में कई शानदार स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है. इन अपकमिंग फोन्स की लिस्ट में रेडमी, वीवो और आसुस के डिवाइस शामिल हैं. इन स्मार्टफोन्स में आपको 200 मेगापिक्सल तक का पेरिस्कोप कैमरा और 32 मेगापिक्सल तक का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा. तो आइए जानते हैं ये डिवाइस की लॉन्च से लेकर आपको इनके फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं. 

1. Asus ROG Phone 9 
19 नवंबर को आसुस की नई सीरीज के दो फोन- ROG Phone 9 और ROG Phone 9 Pro लॉन्च होने वाले हैं. इनकी कीमत करीब 1 लाख रुपये हो सकती है. नए फोन्स में प्रोसेसर के तौर पर कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट ऑफर करने वाली है. वहीं, इ इस सीरीज के बेस वेरिएंट में 165Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे सकती है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है. इसके अलावा फोन के रियर में आपको एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा देखने को मिल सकता है. सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है. यह फोन 5800mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जो 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

2. Vivo X200 Series
वीवो की यह स्मार्टफोन सीरीज 19 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाली है. इसकी एंट्री सबसे पहले मलेशिया में होने वाली है. इसकी कीमत भारत में करीब 51 हजार रुपये होगी. इस सीरीज में कंपनी X200 और X200 Pro स्मार्टफोन ऑफर करने वाली है. इस सीरीज में X200 Pro Mini भी आता है, लेकिन इसे कंपनी चीन के बाहर लॉन्च नहीं करेगी. फीचर्स की बात करें, तो कंपनी सीरीज के बेस और प्रो वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट देने वाली है. इनमें ऑफर किया जाने वाला LTPO OLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इनमें आपको 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी. फोटोग्राफी के लिए दोनों में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस मिलेगा. प्रो वेरिएंट में कंपनी 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा भी देने वाली है. प्रो वेरिएंट 30 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा.

3. Redmi A4 5G
रेडमी का यह फोन 20 नवंबर को भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाला है. इसके बेस वेरिएंट की कीमत ऑफर्स के साथ 8,499 रुपये हो सकती है. कंपनी का यह 5G फोन 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा. फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको 6.88 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 4s जेन 2 देने वाली है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. बैटरी की जहां तक बात है, तो इस फोन में आपको 5160mAh की बैटरी मिलेगी.
 
4. Vivo Y300
वीवो का Vivo Y300 21 नवंबर को भारत में लॉन्च करने वाला है.  इसकी कीमत  24-25 हजार रुपये के बीच हो सकती है. कंपनी के इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट मिलेगा. फोन का डिस्प्ले 6.7 इंच का है. यह OLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देने वाली है. इसकी बैटरी 5000mAh की है. फोन तीन कलर ऑप्शन- टाइटेनियम सिल्वर, डाइनैमिक ब्लैक औक एमरल्ड ग्रीन में आएगा. 


टैग्स    Vivo X200 Series
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago